{"_id":"6981ae916c160f900507d2dc","slug":"video-abdakaranagara-ma-efaaaiiaara-narasata-karana-ka-maga-lkara-parathhana-na-kaya-paratharashana-2026-02-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबेडकरनगर में एफआईआर निरस्त करने की मांग लेकर प्रधानों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकरनगर में एफआईआर निरस्त करने की मांग लेकर प्रधानों ने किया प्रदर्शन
अंबेडकरनगर में अखिल भारतीय प्रधान संगठन के बैनर तले मंगलवार को कलेक्ट्रेट के निकट डॉ. आंबेडकर प्रतिमास्थल पर प्रदर्शन किया गया। संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने टांडा तहसीलदार की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी को अनुचित बताते हुए उसे निरस्त करने की मांग उठाई। जिलाध्यक्ष राज बहादुर यादव ने बताया कि 31 जनवरी को जिला उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र वर्मा एडवोकेट अपने साथियों के साथ टांडा तहसील वार्ता के लिए गए थे। बातचीत के दौरान मतभेद हुआ, लेकिन कोई अभद्रता या विवाद नहीं हुआ। संगठन के अनुसार, इसकी पुष्टि सीसीटीवी फुटेज से भी की जा सकती है। वार्ता के बाद तहसील गेट पर शांतिपूर्ण प्रतीकात्मक धरना दिया गया, इसके बावजूद सुभाष चंद्र वर्मा व उनके साथियों पर एफआईआर दर्ज कराई गई, जिसे संगठन ने तथ्यहीन बताया। प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष राज बहादुर यादव, राजेंद्र प्रसाद वर्मा, सियाराम, घनश्याम यादव, अजीत समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।