फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Saryu in spate; 32 cm below danger mark

Ambedkar Nagar News: सरयू उफान पर, 32 सेंटीमीटर दूर खतरे का निशान

Tue, 18 Aug 2026 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 18 Aug 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Saryu in spate; 32 cm below danger mark
राजेसुल्तानपुर क्षेत्र में कम्हरिया घाट के निकट बढ़ा सरयू नदी का जलस्तर।
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बारिश और बैराजों से पानी छोड़े जाने के बाद सरयू नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। मंगलवार को नदी का जलस्तर 84.91 मीटर से बढ़कर 85.25 मीटर पहुंच गया। 24 घंटे में 33 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई। नदी अब खतरे के निशान से महज 32 सेंटीमीटर नीचे बह रही है। तेजी से बढ़ते जलस्तर ने मांझा क्षेत्र के ग्रामीणों की चिंता फिर बढ़ा दी है।
विज्ञापन

सरयू का पानी अब नदी के निचले हिस्सों से होते हुए आराजी देवारा के बंधे के किनारे तक पहुंच गया है। करिया लोनिया का पूरा गांव के आसपास भी निचले स्थानों पर पानी भरने लगा है। कम्हरिया घाट पर धर्मशाला की सीढ़ियों तक पानी पहुंचने से नदी के बढ़ते तेवर का अंदाजा लगाया जा सकता है। नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर से आराजी देवारा, मांझा कम्हरिया और आसपास के निचले इलाकों में बाढ़ की आशंका गहराने लगी है। ग्रामीण सुक्खू कन्नौजिया, संतोष और मांझा कम्हरिया निवासी रामचंद्र ने बताया कि पिछले दो दिनों से जलस्तर में तेजी से वृद्धि हो रही है। पानी धीरे-धीरे ऊपर चढ़ रहा है।
विज्ञापन


ग्रामीणों की बढ़ी धड़कनें
नदी का पानी करिया लोनिया का पूरा गांव के किनारे पहुंचने से ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है। मांझा क्षेत्र के लोगों का कहना है कि जलस्तर में और वृद्धि हुई तो बंधे के आसपास के निचले हिस्सों में पानी फैल सकता है। इससे खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान होने के साथ ही गांवों तक पहुंचने वाले रास्ते भी प्रभावित हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
प्रशासन अलर्ट, नाविक तैयार
एसडीएम धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि सरयू का जलस्तर बढ़ा है, लेकिन नदी अभी खतरे के निशान से नीचे है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राजस्व कर्मचारियों को लगाया गया है। नाविकों को भी तैयार रखा गया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है और फिलहाल किसी प्रकार की परेशानी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed