फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   13 meritorious candidates succeeded in the VDO exam

Ambedkar Nagar News: वीडीओ परीक्षा में 13 मेधावियों को मिली सफलता

Tue, 18 Aug 2026 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 18 Aug 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
13 meritorious candidates succeeded in the VDO exam
अश्वनी तिवारी।
अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ग्राम पंचायत अधिकारी भर्ती परीक्षा का परिणाम जिले के कई परिवारों के लिए खुशियां लेकर आया। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों के 13 अभ्यर्थियों का ग्राम पंचायत अधिकारी पद पर चयन हुआ है।
विज्ञापन

इनमें जलालपुर के ऐनदलपुर निवासी अभिषेक चौधरी और अकबरपुर के अन्नावां पियारेपुर निवासी अश्वनी तिवारी का चयन हुआ है। टांडा के धौरहरा नौरहनी रामपुर निवासी रीना यादव, महरुआ के नसेड़ी नसीरपुर निवासी सचिन कुमार सिंह और भीटी के घरवासपुर चौबे बेनीपुर निवासी आयूष यादव भी चयनित हुए हैं। टांडा के आसोपुर निवासी अनुपम निगम और आलापुर के परमेश्वरपुर निवासी अटल ने भी सफलता हासिल की। अकबरपुर के दहीरपुर निवासी अमरदेव वर्मा, जहांगीरगंज वार्ड 13 के रोहित प्रजापति और भीटी के समरसिंहपुर निवासी साक्षी सिंह का भी चयन हुआ है। साक्षी टांडा तहसील में राजस्व लेखपाल हैं। सिकंदरपुर के संजरपुर निवासी आदित्य सिंह और अकबरपुर के भारीडीहा केदारनगर निवासी दयानंद वर्मा भी चयनित हुए हैं। आदित्य बिहार में सरकारी शिक्षक रह चुके हैं।
विज्ञापन


अर्थशास्त्र पढ़ाते-पढ़ाते हासिल की मंजिल

अकबरपुर के अन्नावा पियारेपुर निवासी अश्वनी तिवारी (32) ने शिक्षण के साथ प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर ग्राम पंचायत अधिकारी पद हासिल किया है। वह शहजादपुर के एक निजी विद्यालय में करीब दो वर्षों से इंटरमीडिएट तक के विद्यार्थियों को अर्थशास्त्र पढ़ा रहे हैं। अश्वनी ने 2009 में हाईस्कूल और 2011 में इंटरमीडिएट रामदेव जनता इंटर कॉलेज कटेहरी से किया। इसके बाद 2019 में इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए और 2019-21 में अर्थशास्त्र से एमए किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब पीसीएस पर अभिषेक की नजर

जलालपुर के ऐनदलपुर किछौछा निवासी अभिषेक चौधरी (28) ने एक ही वर्ष में दूसरी सरकारी सेवा हासिल की है। किसान श्रवण कुमार चौधरी के पुत्र अभिषेक का चयन अब ग्राम पंचायत अधिकारी पद पर हुआ है। इससे पहले 26 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश पुलिस में सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) पद पर उनका चयन हुआ था। वर्तमान में अभिषेक प्रयागराज में पीसीएस परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। चयन के बाद भी उन्होंने तैयारी जारी रखने का निर्णय लिया है। अभिषेक की प्रारंभिक शिक्षा किछौछा स्थित मोहद्दिस-ए-आजम स्कूल में हुई।

अश्वनी तिवारी।

अश्वनी तिवारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed