सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   50 vehicles were stolen by luring people with the promise of renting luxury cars at NHAI

MP News: NHAI में कार अटैच कराने का झांसा देकर 50 गाड़ियां हड़पीं, डेढ़ करोड़ की 15 लग्जरी गाड़ियां बरामद

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Tue, 03 Feb 2026 08:01 PM IST
विज्ञापन
सार

ग्वालियर में NHAI में कार किराये पर लगाने का झांसा देकर शातिर ठग अभय सिंह भदौरिया ने 50 वाहन मालिकों से 3 करोड़ से अधिक की गाड़ियां हड़प लीं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर डेढ़ करोड़ की 15 गाड़ियां बरामद की हैं, पूछताछ जारी है। 

50 vehicles were stolen by luring people with the promise of renting luxury cars at NHAI
ग्वालियर पुलिस ने करोड़ों की ठगी करने वाले को गिरफ्तार कर लिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

ग्वालियर में नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) में किराए पर लग्जरी कार लगाने का झांसा देकर शातिर ठग ने 3 करोड़ से अधिक की 50 वाहन मालिकों से गाड़ियां हड़प लीं। शुरुआत में कुछ महीनों तक किराया देने के बाद आरोपी सभी गाड़ियां लेकर फरार हो गया और बाद में इन्हें गिरवी रखकर लाखों रुपये हजम कर गया। जब वाहन मालिकों को न किराया मिला और न ही गाड़ियां लौटी तब उन्होंने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर डेढ़ करोड़ की 15 गाड़ियां बरामद कर ली हैं। वहीं पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुट गई है।

Trending Videos


दरअसल ग्वालियर पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि ठगी का मास्टरमाइंड अभय सिंह भदौरिया, निवासी मानहड़, जिला भिंड है जो वर्तमान में ग्वालियर में रह रहा था। उसने करीब पांच महीने पहले इस ठगी की योजना बनाई। आरोपी अभय ने लग्जरी कार मालिकों को यह कहकर अपने जाल में फंसाया कि नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया में गाड़ियों की जरूरत है और भोपाल की एक बड़ी कंपनी को ठेका मिला हुआ है। इसमें उसकी सीधी पहुंच है। उसने सात सीटर गाड़ियों के लिए 50 हजार रुपए और पांच सीटर गाड़ियों के लिए 40 हजार रुपए प्रतिमाह किराया दिलाने का लालच दिया। उसकी बातों में आकर वाहन मालिकों ने अपनी गाड़ियां सौंप दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- विदेशी महिला के जाल में फंसा 75 साल का व्यापारी, 1.41 करोड़ ठगे, 12 राज्यों के खातों में भिजवाया पैसा

आरोपी ने भरोसा बढ़ाने के लिए एफिडेविट भी बनवाए और शुरुआत में दो-तीन महीने तक किराया भी देता रहा। इसके बाद वह करीब 50 गाड़ियां लेकर फरार हो गया। जब वाहन मालिकों को किराया और गाड़ी वापस नहीं मिली तो उन्होंने इसकी शिकायत क्राइम ब्रांच थाने में की। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल की तो पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी ने ठगी गई गाड़ियों को बेचने की कोशिश की। उसने चाल बदल दी। अभय सिंह ने इन गाड़ियों को गिरवी रखकर रकम हासिल कर ली। इसके बाद पुलिस ने आरोपी अभय को तलाश कर गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस पूछताछ में खुलासा करते हुए 39 गाड़ियों की हेरफेर करने की बात कबूल की है। पुलिस ने आरोपी के पास से डेढ़ करोड़ की 15 गाड़ियां बरामद कर ली हैं। वहीं शेष गाड़ियों को लेकर आरोपी से पुलिस लगातार पूछताछ में जुटी हुई है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि इस मामले में दो आरोपियों के नाम सामने आए हैं और यहां एक बड़ा गैंग भी हो सकता है। जिसे लेकर जल्द ही खुलासा करेंगे।

 

ग्वालियर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

ग्वालियर पुलिस ने बरामद की गाड़ियां

 

ग्वालियर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

ग्वालियर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed