सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Body of man found near DIG residence in Bathinda crime news

Punjab: बठिंडा में DIG कोठी के पास मिली व्यक्ति की लाश, खून से लथपथ शव से हत्या की आशंका

संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 03 Feb 2026 07:45 PM IST
विज्ञापन
सार

बठिंडा स्थित डीआईजी कोठी के पास खाली पड़ी सरकारी इमारत में मंगलवार देर शाम को व्यक्ति का शव मिला।

Body of man found near DIG residence in Bathinda crime news
Anuj Crime - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

बठिंडा स्थित डीआईजी कोठी के पास खाली पड़ी सरकारी इमारत में मंगलवार देर शाम को व्यक्ति का शव मिला। इस घटना के बारे में तब पता चला जब एक नशेड़ी नशा करने के लिए उक्त जगह पर पहुंचा। उसने व्यक्ति का शव देखा तो वो भाग गया और इसकी सूचना समाज सेवी संस्था सहारा को दी। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। शव के आसपास पड़ी ईंट और खून से लथपथ लाश देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि व्यक्ति की हत्या हुई है। 

Trending Videos


मौके पर संस्था सदस्य संदीप ने बताया कि सहारा कंट्रोल रूम पर सूचना मिली थी कि सरकारी पड़ी खाली कोठी में किसी व्यक्ति का शव पड़ा है। वह मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं उक्त सरकारी पड़ी खाली कोठी से चंद कदम की दूरी पर डीआईजी की कोठी है और जिला अदालत के आलावा अन्य सरकारी कार्यलय भी हैं। लेकिन इस जगर पर पीसीआर नहीं होती जिसके चलते नशेड़ियों ने खाली सरकारी जगहों को अपना ठिकाना बना रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed