सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Clash between two groups, hockey sticks used, four injured, report filed against 58 people

Raebareli News: दो गुटों के बीच बवाल, चले हॉकी-डंडे, चार घायल, 58 पर रिपोर्ट

संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Tue, 03 Feb 2026 09:31 PM IST
विज्ञापन
Clash between two groups, hockey sticks used, four injured, report filed against 58 people
विज्ञापन
रायबरेली। मिल एरिया थाना क्षेत्र के दाऊद नगर गांव मेंं सोमवार रात पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों के बीच बवाल हो गया। हॉकी डंडे और धारदार हथियार चले। इसमें चार लोग घायल हो गए। पुलिस पहुंची तो मामला शांत हो सका। घायलों का अस्पताल में इलाज कराया गया। एक गुट की तरफ से चाय की दुकान से लूटपाट करने का भी आरोप लगाया गया है। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने 58 हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
Trending Videos

एक गुट की तरफ से दाऊद नगर निवासी वासुदेव के मुताबिक रात आठ बजे चार पहिया वाहन सवार हमलावर उनकी चाय की दुकान पर आ गए। पुरानी रंजिश को लेकर चारपहिया वाहन सवार लोगों ने लोहे की राड व असलहों से लैस थे। सभी उनकी दुकान गिराने लगे। विरोध किया तो लाठी-डंडों से प्रहार कर दिया। सर में चोट लगने से वे बेहोश हो गए। दुकान आए ग्राहक रामसुरेश को भी पीटा। गल्ले में रखे रुपये भी लूूट लिए। इसके बाद उन पर धारदार हथियार से भी हमला किया। गोली से मारने की धमकी दी। दूसरे गुट के रामसिंह के मुताबिक, हमलावर चारपहिया से उनके घर आए। एक मामले में सुलह समझौते के लिए दबाव बनाया। इन्कार किया तो हॉकी-डंडे से घर पर हमला बोल दिया। उनके भतीजे शैलेंद्र सिंह, गुड्डू को पीटकर घायल कर दिया। आसपास के लोग पहुंचे तो उनकी जान बची।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सदर अरुण कुमार नौहवार ने बताया कि वासुदेव की तहरीर पर इंद्रजीत सिंह, रिसभ सिंह, विक्रम सिंह, शैलेंद्र सिंह, कौशलेंद्र सिंह, अमन सिंह, विवेक सिंह और 25 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है, जबकि रामसिंह की तहरीर पर वासुदेव सिंह उर्फ भोलई सिंह, अभय सिंह, अनुग्रह सिंह, नीरज सिंह, बृजेंद्र सिंह, धर्मेद्र सिंह, सुरेश मौर्य, भीम सिंह, अंतिम सिंह, भदोखर थाना क्षेत्र के मनेहरू गांव निवासी आशीष सिंह, उसके भाई आशुतोष सिंह और 15 अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। घटना की जांच कराई जा रही है। हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed