{"_id":"69821cf48c3a4377320118d8","slug":"mushir-dabangs-team-became-the-champions-of-the-raebareli-premier-league-raebareli-news-c-101-1-rai1023-150352-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: मुशीर दबंग की टीम बनी रायबरेली प्रीमियर लीग की चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: मुशीर दबंग की टीम बनी रायबरेली प्रीमियर लीग की चैंपियन
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Tue, 03 Feb 2026 09:36 PM IST
विज्ञापन
रायबरेली में राजीव गांधी स्टेडियम में आयेाजित क्रिकेट प्रतियोगिता की शील्ड लेते विजेता खिलाड़
Link Copied
विज्ञापन
रायबरेली। रायबरेली प्रीमियर लीग के छठे संस्करण का खिताब मुशीर दबंग ने अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में उन्होंने फिनटेक लायंस को चार विकेट से हराया। आदित्य सिंह को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, बृजेश पटेल को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया। वहीं, जयप्रकाश गुप्ता को प्लेयर ऑफ द सीरीज के खिताब से नवाजा गया। विजेता टीम मुशीर दबंग को अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा, विक्रांत अकेला और नगरपालिका अध्यक्ष शत्रुघ्न ने ट्रॉफी के साथ 51,000 रुपये नकद पुरस्कार दिया। उपविजेता टीम फिनटेक लायंस को ट्रॉफी के साथ 41,000 रुपये का नगद पुरस्कार मिला। सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और गेंदबाज को 11,000 रुपये, जबकि टूर्नामेंट ऑफ द सीरीज को 15,000 रुपये के नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
Trending Videos
फाइनल मुकाबला फिनटेक लायंस और मुशीर दबंग के बीच खेला गया। फिनटेक लायंस के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 138 रन बनाए, जिसमें सरवण जायसवाल ने 36 और कप्तान जय प्रकाश ने 35 रन का योगदान दिया। मुशीर दबंग की ओर से आदित्य सिंह, आशुतोष सिंह, मो. अशीफ और मो. फाहद ने 2-2 विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करते हुए मुशीर दबंग के आशुतोष सिंह के 36 रनों की बदौलत टीम ने 16.3 ओवर में 4 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। आदित्य सिंह और फाहद ने 28-28 रन बनाए। फिनटेक लायंस की तरफ से जयप्रकाश गुप्ता और हिमांशु दुबे ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।