{"_id":"69821d913269f05421035867","slug":"basti-police-arrested-a-pharmacist-in-connection-with-a-kidnapping-case-ayodhya-news-c-97-1-ayo1005-142443-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: अपहरण के मामले में बस्ती पुलिस ने फार्मासिस्ट को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: अपहरण के मामले में बस्ती पुलिस ने फार्मासिस्ट को दबोचा
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Tue, 03 Feb 2026 09:38 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। बस्ती जिले के पैकोलिया थाना क्षेत्र से होटल व्यवसायी हरिकेश यादव के अपहरण व हत्या के प्रयास के मामले से जिले के तार भी जुड़ रहे हैं। मंगलवार सुबह बस्ती पुलिस ने श्रीराम अस्पताल के फार्मासिस्ट रामप्रीत वर्मा को दबोच लिया। फिलहाल घटना से उनके कनेक्शन की तस्वीर अब तक साफ नहीं हो सकी है।
बस्ती जिले के पैकोलिया थाना क्षेत्र के औरंगाबाद निवासी रामप्रीत वर्मा फार्मासिस्ट हैं। वह राजकीय श्रीराम चिकित्सालय में लगभग 10 साल से तैनात हैं। साकेत महाविद्यालय के सामने स्थित सरकारी आवास में वह निवास करते हैं। मंगलवार की भोर में लगभग तीन बजे बस्ती जिले के पैकोलिया व परशरामपुर थाने की पुलिस ने उनके सरकारी आवास पर छापा मारा। उनके सरकारी आवास की छानबीन के बाद उन्हें अपने साथ ले गई।
वहीं, घटना के बाद से जिले में हलचल मच गई। श्रीराम अस्पताल में भी चर्चाओं का बाजार गरम हो गया। हालांकि, घटना से हर कोई अनजान रहा। सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी ने बताया कि परशरामपुर थाने में दर्ज अपहरण के एक मामले में पूछताछ के लिए रामप्रीत वर्मा को वहां की पुलिस ले गई है। इससे ज्यादा जानकारी नहीं है।
यह है पूरा मामला...
पैकोलिया थाना क्षेत्र के पूरे बेचू गांव निवासी हरिकेश यादव (27) का अमारी बाजार में होटल है। बृहस्पतिवार की सुबह करीब 11 बजे वह अपनी कार धुलवाने हसीनाबाद बाजार गए थे। दोपहर करीब एक बजे दो कार में सवार होकर विनोद चौधरी अपने गांव के सोनू चौधरी, नगरा बदली गांव निवासी आदित्य वर्मा व अन्य लोगों के साथ आए। उनको देखते ही हरिकेश कार का शीशा और दरवाजा बंद करके अंदर बैठ गए तो आरोपियों ने डंडे से शीशा तोड़कर उन्हें बाहर खींचकर पिटाई की। कार में लादकर उन्हें परसा चौराहे से आगे एक सुनसान भट्ठे पर ले गए, जहां पिटाई कर उनका वीडियो बनाया। वहां से शृंगिनारी से श्रीपतिपुर जाने वाली सड़क से होते हुए चौराहे पर लाए। वहां विनोद ने पिस्टल सटाकर उसे कार की सनरूफ खोलकर हाथ जोड़कर खड़ा होने के लिए मजबूर किया। वहां से करीब पांच किलोमीटर तक उसे इसी हालत में घुमाते हुए ले जाकर चौराहे पर छोड़ दिया। पुलिस ने रामप्रीत वर्मा के दामाद समेत तीन नामजद और नौ अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। चर्चा है कि दबंगों ने रामप्रीत वर्मा की कार से ही युवक का अपहरण किया था। फिलहाल जिले की पुलिस इस मामले में कुछ भी बोलने से कतरा रही है।
Trending Videos