सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   A complaint has been filed against five people, including former CO Satyendra Bhushan

Ayodhya News: पूर्व सीओ सत्येंद्र भूषण समेत पांच के विरुद्ध परिवाद दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Tue, 03 Feb 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
A complaint has been filed against five people, including former CO Satyendra Bhushan
विज्ञापन
अयोध्या। बीकापुर क्षेत्र के पूर्व सीओ रहे सत्येंद्र भूषण तिवारी, दरोगा मिथिलेश चौहान, पेट्रोल पंप मालिक शिव शंकर पांडेय सहित पांच के विरुद्ध सीजेएम की अदालत में मंगलवार को परिवाद दायर किया गया है। बीकापुर क्षेत्र के शिवतर निवासी दीपक श्रीवास्तव की ओर से दायर किए गए परिवाद में सुनवाई के लिए 20 फरवरी की तिथि नियत की गई है। परिवाद पत्र के अनुसार खजुरहट निवासी जितेंद्र नाथ उपाध्याय, योगेंद्र नाथ उपाध्याय, पेट्रोल पंप मालिक शिव शंकर पांडेय, तत्कालीन सीओ सत्येंद्र भूषण तिवारी, दरोगा मिथिलेश चौहान ने साजिश करके एक झूठी कहानी बनाई।10 अप्रैल व चार मई, 2022 की फर्जी घटना दिखाकर दीपक श्रीवास्तव व उसके सहयोगियों को एक मुकदमे में फंसा दिया। पांच मई को 11 बजे सीओ कार्यालय बीकापुर बुलाकर उसका दो मोबाइल, पर्स, आधार कार्ड व 50 हजार रुपये ले लिए। रात भर बीकापुर कोतवाली के लॉकअप में बंद करके उन्हें टॉर्चर किया गया। अगले दिन दरोगा मिथिलेश चौहान ने फर्जी गिरफ्तारी दिखाकर उसे जेल भेज दिया गया। परिवादी के तर्कों को सुनने के बाद सीजेएम ने प्रार्थना पत्र को परिवाद के रूप में दर्ज करने का आदेश पारित किया।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed