{"_id":"698222b188ab89dc59027e5a","slug":"inter-district-smuggler-arrested-with-hashish-worth-rs-41-lakh-auraiya-news-c-211-1-aur1009-138964-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: 41 लाख की चरस के साथ अंतरजनपदीय तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: 41 लाख की चरस के साथ अंतरजनपदीय तस्कर गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 03 Feb 2026 10:00 PM IST
विज्ञापन
फोटो-5-तस्कर दामोदर प्रसाद। स्रोत:पुलिस
विज्ञापन
औरैया। अजीतमल पुलिस ने मंगलवार सुबह हाईवे पर घेराबंदी कर फिरोजाबाद के एक शातिर तस्कर दामोदर प्रसाद को गिरफ्तार किया है।
आरोपी के कब्जे से 8.210 किलोग्राम चरस बरामद हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 41 लाख रुपये बताई गई। एसपी अभिषेक भारती ने सदर कोतवाली में प्रेसवार्ता में बताया कि मंगलवार तड़के अजीतमल पुलिस गश्त पर थी। टीम जब बालाजी होटल के पास पहुंची तो वहां खड़ा एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस की गाड़ी देख भागने लगा। उसने सड़क किनारे खड़े ट्रक की ओट में छिपने का प्रयास किया।
पुलिस ने घेराबंदी कर जब उसे पकड़ा और उसके पास कपड़े के थैले की तलाशी ली तो उसमें भारी मात्रा में चरस बरामद हुई। कोतवाल ललितेश नारायण त्रिपाठी ने मामले की जानकारी सीओ मनोज कुमार गंगवार को दी।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी फिरोजाबाद स्थित थाना मटसेना के गांव दौकेली निवासी दामोदर प्रसाद है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह लंबे समय से चरस तस्करी का काम कर रहा है। आरोपी के खिलाफ अजीतमल कोतवाली में एनडीपीएस के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ औरैया के बिधूना और फिरोजाबाद के मटसेना थाने में पहले से ही तस्करी और पीटने के आरोप में मामले दर्ज हैं। चरस तस्कर को पकड़ने के बाद एसपी ने अजीतमल कोतवाली को बधाई दी।
नेपाल से खरीदकर लाया था चरस
औरैया। अजीतमल कोतवाली के अनुसार पकड़ा गया आरोपी नेपाल से चरस खरीद कर सप्लाई करने जा रहा था। आरोपी चरस की सप्लाई फिरोजाबाद के आसपास जिलोंं में करता था। आरोपी पुलिस से बचने के लिए हर 100 किलोमीटर पर बस बदल देता था। औरैया में सप्लाई करने के लिए वह बस से उतर गया था। इससे पहले सप्लाई कर पाता पुलिस ने उसे दबोच लिया। आरोपी औरैया में किसे सप्लाई करने वाला था, इसकी जांच में पुलिस जुटी है। (संवाद)
Trending Videos