सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   72 specialist doctors will be posted in the medical college.

Auraiya News: मेडिकल कॉलेज में होगी 72 विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती

संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 03 Feb 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
72 specialist doctors will be posted in the medical college.
फाेटो-7-मेडिकल कॉलेज। संवाद
विज्ञापन
औरैया। वर्षों से इलाज के लिए कानपुर, इटावा और लखनऊ के चक्कर लगाने वाले जिले के हजारों मरीजों के लिए राहत भरी खबर है।
Trending Videos

मेडिकल कॉलेज चिचौली में 72 नए डॉक्टरों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अब जिले के लोगों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।

नियुक्ति के तहत 14 प्रोफेसर, 20 एसोसिएट प्रोफेसर, 10 असिस्टेंट प्रोफेसर और 28 सीनियर रेजिडेंट की तैनाती की जाएगी। पहली बार यहां चर्म रोग, रेडियो डायग्नोसिस और फॉरेंसिक जैसे महत्वपूर्ण विभागों के विशेषज्ञ डॉक्टर भी मौजूद होंगे। रेडियो डायग्नोसिस विशेषज्ञों की तैनाती से अब एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन जैसी जांचों में देरी नहीं होगी। गंभीर मरीजों को समय पर रिपोर्ट मिलने से इलाज भी तुरंत शुरू हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक जिले में त्वचा रोगों के मरीजों को निजी अस्पतालों या बाहर के शहरों का सहारा लेना पड़ता था। चर्म रोग विशेषज्ञों की नियुक्ति से अब फंगल इंफेक्शन, एलर्जी, सोरायसिस, त्वचा कैंसर जैसी बीमारियों का इलाज जिले में ही संभव हो सकेगा।
वहीं, फॉरेंसिक मेडिसिन विशेषज्ञों की नियुक्ति से पोस्टमार्टम, मेडिकल रिपोर्ट और कानूनी मामलों में तेजी आएगी। इससे न सिर्फ पुलिस को जांच में मदद मिलेगी, बल्कि न्यायिक प्रक्रिया भी अधिक पारदर्शी और तेज होगी।
---
मेडिकल कॉलेज बनेगा क्षेत्रीय स्वास्थ्य केंद्र
मेडिकल कॉलेज प्रशासन के अनुसार इन नियुक्तियों से ओपीडी और इनडोर सेवाएं मजबूत होंगी। आसपास के जिलों के मरीज भी अब चिचौली मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए आएंगे। इससे यह संस्थान जल्द ही एक क्षेत्रीय स्वास्थ्य हब के रूप में विकसित होगा।

72 नए चिकित्सकों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जल्द ही इनकी तैनाती हो जाएगी। इससे मेडिकल कॉलेज की स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होंगी।
- डॉ. पवन कुमार शर्मा, सीएमएस, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed