सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Water blocked for drain construction causes dirt in the vegetable market

Auraiya News: नाला निर्माण के लिए रोके गए पानी से सब्जी मंडी में गंदगी

संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 03 Feb 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Water blocked for drain construction causes dirt in the vegetable market
फोटो-29- नाले की गंदगी के पास दुकान लगाए सब्जी विक्रेता।संवाद
विज्ञापन
अजीतमल। कस्बे के पुराने मुगल रोड पर हो रहे नाला निर्माण के कारण पानी की निकासी बंद कर दी गई। इससे गांधी नगर स्थित प्राचीन मेला ग्राउंड व सब्जी मंडी क्षेत्र में गंदा पानी भर गया। इससे बदबू ने स्थानीय लोगों व राहगीरों की परेशानी बढ़ा दी है।
Trending Videos

नगर पंचायत द्वारा जनता इंटर काॅलेज से तिराहा अजीतमल तक दो करोड़ रुपये की लागत से नाला निर्माण कराया जा रहा है। इससे इस नाला में आने वाले घरों के गंदे पानी को प्राचीन मेला ग्राउंड के पास रोक दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे नालियों का पानी साप्ताहिक बाजार व सब्जी मंडी में भर गया है। मंगलवार को बाजार के दिन पहुंचे दुकानदारों को गंदे पानी के बीच दुकानें लगानी पड़ीं। वहीं, सब्जी खरीदने पहुंचे लोगों को कीचड़ व दुर्गंध का सामना करना पड़ा।
कुलदीप ने बताया कि काफी दिनों से नाले के निर्माण कार्य के चलते पानी को रोक दिया गया है। इससे क्षेत्र में गंदगी व बदबू फैली हुई है। सब्जी लेने पहुंचे नरेंद्र कुशवाहा ने बताया कि बाजार के आसपास गंदा पानी भरा होने से निकलना मुश्किल हो रहा है।
दुकानदारों का कहना है कि गंदगी के कारण ग्राहकों की संख्या घट रही है और उनका व्यापार प्रभावित हो रहा है। उन्होंने चेयरमैन से जल्द मंडी की सफाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed