{"_id":"6982354ae348dfb1e00f01f1","slug":"budget-lays-a-strong-foundation-for-public-welfare-and-developed-india-pratibha-auraiya-news-c-211-1-aur1008-138984-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजट जनकल्याण और विकसित भारत की मजबूत नींव : प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजट जनकल्याण और विकसित भारत की मजबूत नींव : प्रतिभा
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 03 Feb 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
फोटो-20-फार्मर रजिस्ट्री प्रचार वाहन को दिखाई गई हरी झंडी।संवाद
विज्ञापन
ककोर। जिला मुख्यालय स्थित मानस सभागार में हुई बैठक में प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने बजट को जनकल्याणकारी, दूरदर्शी और विकसित भारत के संकल्प की नींव बताया। इस मौके पर उन्होंने फार्मर रजिस्ट्री प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
उन्होंने कहा कि यह बजट किसानों, युवाओं, महिलाओं, गरीबों और वंचित वर्गों की आकांक्षाओं को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है। बजट में सड़क, बिजली, पेयजल, नगरीय विकास और बुनियादी ढांचे के सुदृढ़ीकरण के लिए बड़े निवेश का प्रावधान किया गया है।
उन्होंने बताया कि देश में सात नए हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर घोषित किए गए हैं। इनमें से दो सीधे उत्तर प्रदेश से जुड़े हैं। इनके शुरू होने से दिल्ली-वाराणसी और वाराणसी-सिलीगुड़ी की यात्रा सुगम होगी। कहा कि सभी जिला अस्पतालों की क्षमता 50 प्रतिशत बढ़ाई जाएगी और हर जिले में इमरजेंसी व ट्रॉमा सेंटर स्थापित किए जाएंगे।
बैठक के बाद प्रभारी मंत्री ने सभागार के बाहर फार्मर रजिस्ट्री प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री लाखन सिंह राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष कमल सिंह दोहरे, भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया सहित भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Trending Videos