सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Rain accompanied by strong winds destroyed mustard crops

Auraiya News: तेज हवा के साथ बारिश, बिछ गई सरसों की फसल

संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 03 Feb 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Rain accompanied by strong winds destroyed mustard crops
फोटो-21-पककर तैयार खड़ी सरसों हवा और बारिश से खेतों में बिछ गई। संवाद
विज्ञापन
औरैया। तेज हवा के साथ मंगलवार को हुई बारिश फसलों के लिए आफत बन गई। सरसों की फसल जहां खेतों में बिछ गई, वहीं आलू और अरहर के लिए भी संकट खड़ा हो गया है। बुधवार को भी आंधी और बारिश के पूर्वानुमान ने किसानों की नींद उड़ा दी है।
Trending Videos

सुबह से ही मंगलवार को तेज हवाएं चलना शुरू हो गईं। सात बजे जिले भर में बारिश शुरू हो गई। औरैया, अछल्दा, बिधूना, अजीतमल में जहां तेज बारिश हुई तो वहीं अन्य क्षेत्रों में धीमी बारिश हुई। करीब एक घंटे में जिले में 9.6 मिमी (मिलीमीटर) बारिश हुई। तेज हवा और बारिश के चलते पककर तैयार खड़ी और फूल रही सरसों की फसल खेतों में ही बिछ गई। इससे सरसों में भारी नुकसान की आशंका है। किसानों का कहना है कि जो सरसों पक गई है उसकी फली काली पड़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरी तरफ बारिश से अरहर और आलू की फसल को भी नुकसान है। आलू की बेल खराब होने की आशंका बढ़ गई है। फसल में रोग लगने की भी चिंता किसानों को सता रही है। इसी बीच मौसम विभाग के पूर्वानुमान से भी मुसीबत बढ़ गई है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. रामपलट ने बताया कि बुधवार को आंधी के साथ बारिश की आशंका है। अगर बारिश होती है तो फसलों को और भी नुकसान होगा।
इसके साथ ही सब्जियों की फसल जैसे टमाटर, मटर, फूलगोभी आदि में भी बारिश से रोग लगने की आशंका बढ़ गई है। इससे सब्जी की खेती करने वाले किसान भी परेशान हैं।

दिन में छाए रहे बादल
सुबह बारिश के बाद दिन में भी बादल छाए रहे। इस बीच कई बार धूप निकली, लेकिन उसमें तेजी नजर नहीं आई। शाम होते ही बादलों ने आसमान में दोबारा डेरा डाल लिया। इसके कारण दिन में लोगों को सर्दी का अहसास भी अधिक हुआ। अधिकतम तापमान जहां 21 डिग्री रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हो रहा नुकसान
बारिश से आलू की फसल में नुकसान ही हो रहा है। अब तक दो बार हुई बारिश से आलू की बेल खराब हो रही है। इससे उत्पादन भी प्रभावित होगा।
-होरीलाल, झपटियापुर।

दाना गिर जाएगा
सरसों की फसल इस बार अच्छी हुई थी, लेकिन हवा के साथ हुई बारिश ने फसल तैयार होने पर बर्बाद कर दी। अब अगर बारिश हुई तो फली से दाना खेत में ही गिर जाएगा।
-लक्ष्मीनारायण दुबे, ज्ञानपुर

फोटो-21-पककर तैयार खड़ी सरसों हवा और बारिश से खेतों में बिछ गई। संवाद

फोटो-21-पककर तैयार खड़ी सरसों हवा और बारिश से खेतों में बिछ गई। संवाद

फोटो-21-पककर तैयार खड़ी सरसों हवा और बारिश से खेतों में बिछ गई। संवाद

फोटो-21-पककर तैयार खड़ी सरसों हवा और बारिश से खेतों में बिछ गई। संवाद

फोटो-21-पककर तैयार खड़ी सरसों हवा और बारिश से खेतों में बिछ गई। संवाद

फोटो-21-पककर तैयार खड़ी सरसों हवा और बारिश से खेतों में बिछ गई। संवाद

फोटो-21-पककर तैयार खड़ी सरसों हवा और बारिश से खेतों में बिछ गई। संवाद

फोटो-21-पककर तैयार खड़ी सरसों हवा और बारिश से खेतों में बिछ गई। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed