{"_id":"69821befe893f02a7002c2b7","slug":"the-search-for-the-child-continues-in-the-canal-with-motorboats-churning-the-water-but-there-is-still-no-trace-of-him-on-the-third-day-sonipat-news-c-197-1-snp1001-149126-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: नहर में मोटरबोट से पानी उछालकर बच्चे की तलाश जारी, तीसरे दिन भी सुराग नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: नहर में मोटरबोट से पानी उछालकर बच्चे की तलाश जारी, तीसरे दिन भी सुराग नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 03 Feb 2026 09:31 PM IST
विज्ञापन
फोटो : सोमित।
विज्ञापन
सोनीपत। गांव महलाना के पास पश्चिमी यमुना लिंक नहर में गिरे सात वर्षीय सोमित को तलाशने के लिए एसडीआरएफ की टीम मोटर बोट व पांच गोताखोरों के साथ तलाश कर रही है। नहर में मोटरबोट से पानी उछालकर बच्चे की तलाश हो रही है।
घटना के तीसरे दिन मंगलवार देर शाम तक बच्चे का सुराग नहीं लग सका था। रेस्क्यू ऑपरेशन में ग्रामीण मदद कर रहे हैं। स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (एसडीआरएफ) की विशेष टीम मोटर बोट के साथ नहर में सर्च ऑपरेशन चला रही है। बच्चे की तलाश गढ़ी बिंदरौली तक की गई।
खेलते हुए नहर में गिरा सोमित
गांव महलाना निवासी सोनू का बेटा सोमित (7) रविवार शाम को अपनी बड़ी बहन के साथ खेलते समय अचानक संतुलन खो गया और पश्चिमी यमुना लिंक नहर में गिर गया था। बहन ने मामले से परिजनों व ग्रामीणों को अवगत कराया था। उसके बाद से पुलिस और प्रशासन बच्चे की तलाश कर रहा है।
Trending Videos