{"_id":"6982202d8009164ce5050f7c","slug":"manvi-and-daksh-verma-jiveta-won-the-debate-competition-sonipat-news-c-197-1-snp1003-149127-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: वाद-विवाद प्रतियोगिता में मानवी व दक्ष वर्मा जिवेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: वाद-विवाद प्रतियोगिता में मानवी व दक्ष वर्मा जिवेता
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 03 Feb 2026 09:49 PM IST
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के एसएम हिंदू विद्यालय में प्रतियोगिता में विजेता विद्यार्थी को सम्मानित करते उप
विज्ञापन
सोनीपत। हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण व शिक्षा विभाग की ओर से मंगलवार को एसएम हिंदू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जिलास्तरीय कानूनी साक्षरता प्रतियोगिता आयोजित की गई। यहां वाद-विवाद प्रतियोगिता में मानवी व दक्ष वर्मा प्रथम स्थान पर रहे। डाक्यूमेंट्री निर्माण में रमन विजेता रहे।
कार्यक्रम में उप जिला शिक्षा अधिकारी रविंद्र कुमार ने शिरकत की। यहां विभिन्न प्रतियोगिताओं में जिले के राजकीय व निजी विद्यालयों के कक्षा 9वीं से 12वीं के विद्यार्थियों ने भाग लिया। जिला गणित विशेषज्ञ नीति ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में कानून, नियमों, नागरिक अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
विद्यार्थियों ने भाषण, स्लोगन लेखन, निबंधन लेखन, वाद-विवाद, प्रश्नोत्तरी, नाटक, कविता पाठ, चित्रकला, पावर पॉइंट प्रजेंटेशन जैसी गतिविधियों व सामाजिक मुद्दों पर डाक्यूमेंट्री निर्माण में भाग लिया। प्रतियोगिताओं का विषय दहेज उन्मूलन, मानवाधिकार, नशा मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण, बाल विवाह रोकथाम, सड़क सुरक्षा, संविधान मूल्य जैसे मुद्दों पर आधारित रहा।
जिलास्तर पर विजेता विद्यार्थी 5 फरवरी को रोहतक में होने वाली मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। कार्यक्रम में प्राचार्य नताशा, पीजीटी राजेश दहिया, सड़क सुरक्षा संगठन से संदीप बत्रा मौजूद रहे।
जिलास्तरीय प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थी
निबंध लेखन में तन्नु ने प्रथम, रजत ने द्वितीय, श्वेता ने तृतीय स्थान हासिल किया। चित्रकला प्रतियोगिता में विनय ने प्रथम, धीरज ने द्वितीय, श्याम ने तृतीय स्थान हासिल किया। कविता पाठ स्पर्धा में तानिया पहले, दीपेश दूसरे और तनिषा तीसरे स्थान पर रही। पावर पॉइंट प्रजेंटेशन में उर्वशी ने पहला, ज्योति ने दूसरा, मधु ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रश्नोत्तरी स्पर्धा में चांदनी, भावना आंतिल, रियांशी की टीम प्रथम रही। नाटक प्रतियोगिता में अक्षिता दहिया, अंशिका, ज्योति, छवि, मुस्कान, मधु, सिया, दक्ष ने बाजी मारी। स्लोगन लेखन में अनुष्का प्रथम और भाषण प्रतियोगिता में हिमांशी विजेता रही।
Trending Videos