{"_id":"698221d4ad56b3c84d0c0ac1","slug":"gurugram-gurus-registered-their-first-win-while-hisar-heroes-thrashed-faridabad-fighters-sonipat-news-c-197-1-snp1001-149133-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: गुरुग्राम गुरुज ने दर्ज की पहली जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: गुरुग्राम गुरुज ने दर्ज की पहली जीत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 03 Feb 2026 09:57 PM IST
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के राई स्थित हरियाणा खेल विवि में केसीएल में भिड़ते खिलाड़ी। स्रोत: प्रवक्ता
विज्ञापन
- रोमांचक मुकाबले में करनाल किंग्स को 24-23 से दी करीबी शिकस्त
- हिसार हीरोज ने फरीदाबाद फाइटर्स को 36-17 से रौंदा
- रोहतक रॉयल्स की दमदार जीत, भिवानी बुल्स को 43-35 से हराया
फोटो ::31 से 33
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। हरियाणा खेलकूद विश्वविद्यालय राई में आयोजित कबड्डी चैंपियंस लीग (केसीएल) में गुरुग्राम गुरुज ने आखिरी पलों में शानदार पलटवार करते हुए करनाल किंग्स को 24-23 से हराकर लीग में पहली जीत दर्ज की। यह मुकाबला अंतिम रेड्स तक झूलता रहा और हर अंक के लिए दोनों टीमों के बीच जबरदस्त संघर्ष देखने को मिला।
मैच की शुरुआत आक्रामक तेवरों के साथ हुई। करनाल किंग्स की ओर से सुरेंद्र गिल ने रेडिंग की जिम्मेदारी संभाली जबकि गुरुग्राम गुरुज के लिए आशीष कंडोला ने मोर्चा संभाला। शुरुआती चरण में दोनों टीमों का डिफेंस हावी रहा और डू-और-डाई रेड्स लगातार नाकाम रहीं। पहले स्ट्रैटेजिक टाइम आउट तक स्कोर 7-7 की बराबरी पर था।
दूसरे क्वार्टर में भी मुकाबला बेहद कड़ा रहा। साहिल मलिक और अक्षत पर किए गए सटीक टैकल्स ने दोनों टीमों के दबाव भरे खेल को दर्शाया। आखिरी मिनटों में सफल रेड्स के चलते हाफ टाइम तक स्कोर 12-12 से बराबरी पर रहा। दूसरे हाफ में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी रहा।
आखिरी स्ट्रैटेजिक टाइम आउट के बाद गुरुग्राम गुरुज ने दो अंकों की बढ़त जरूर बनाई, लेकिन सुरेंद्र गिल की बेहतरीन रेड्स और करनाल के मजबूत डिफेंस ने मुकाबले को फिर बराबरी पर ला दिया। इसी बीच राहुल के हाई-5 ने गुरुज को मैच में बनाए रखा।
आखिरी तीन मिनट में करनाल किंग्स बढ़त में थी, लेकिन अंतिम क्षणों में एक अहम टैकल और सफल डू-ऑर-डाई रेड ने गुरुग्राम गुरुज को निर्णायक बढ़त दिला दी। गुरुज ने 24-23 से करीबी जीत अपने नाम की। मुकाबले में रेडर ऑफ द मैच करनाल किंग्स के सुरेंद्र गिल व डिफेंडर ऑफ द मैच गुरुग्राम गुरुज के राहुल रहे।
मैच के बाद हरियाणा राज्य अध्यक्ष, एमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया कुलदीप दलाल ने कहा कि केसीएल खिलाड़ियों को दबाव में प्रदर्शन करने का बेहतरीन मंच दे रही है। वहीं कबड्डी के दिग्गज अनूप कुमार ने कहा कि ऐसे मुकाबले युवा खिलाड़ियों को शीर्ष स्तर की प्रतिस्पर्धा के लिए मानसिक रूप से मजबूत बनाते हैं।
हिसार हीरोज ने फरीदाबाद फाइटर्स को 36-17 से रौंदा
हिसार हीरोज ने मेजबान फरीदाबाद फाइटर्स को एकतरफा मुकाबले में 36-17 से पराजित किया। पहले हाफ में मुकाबला बराबरी का रहा, लेकिन दूसरे हाफ में हिसार के डिफेंस ने फरीदाबाद के रेडर्स को पूरी तरह जकड़ लिया। लगातार ऑल आउट और तकनीकी अंकों के दम पर हीरोज ने बड़ी जीत दर्ज की। मुकाबले में बेस्ट रेडर मणप्रीत व बेस्ट डिफेंडर नितेश कुमार रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक देवेंद्र कादियान ने टीमों का हौसला बढ़ाया।
रोहतक रॉयल्स अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंची
रोहतक रॉयल्स ने मुकाबले में भिवानी बुल्स को 43-35 से शिकस्त देकर अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया। विजय मलिक और अंकित राणा की रेडिंग जोड़ी ने रोहतक को मजबूत शुरुआत दिलाई। हालांकि भिवानी के लिए देवांक दलाल ने शानदार सुपर-10 लगाकर मुकाबले में रोमांच पैदा किया। रोहतक की बढ़त बरकरार रही। मुकाबले में बेस्ट रेडर देवांक दलाल व बेस्ट डिफेंडर हिमांशु रहे।
Trending Videos