{"_id":"6982218e3a83a234cf0957cd","slug":"fearing-cancer-a-young-man-committed-suicide-after-suffering-from-a-wound-on-his-tongue-auraiya-news-c-211-1-aur1009-138959-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: कैंसर के खौफ में युवक ने दी जान, जीभ में घाव से था परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: कैंसर के खौफ में युवक ने दी जान, जीभ में घाव से था परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 03 Feb 2026 09:55 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली के गांव भैरोपुर में एक युवक ने बीमारी के डर से फंदे से लटक कर जान दे दी।
जीभ में घाव होने के कारण युवक को कैंसर होने की आशंका थी। इसके कारण काफी समय से मानसिक तनाव में चल रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गांव भैरोपुर निवासी रिंकू (25) अविवाहित था। सोमवार रात परिजन ने उसका शव कमरे में पंखे पर साड़ी के फंदे से लटका मिला। जानकारी पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान परिजन ने पुलिस को बताया कि रिंकू की जीभ में पिछले कुछ दिनों से एक घाव था।
इससे उसे कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का डर सताने लगा और अवसाद के चलते उसने जान दे दी। सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बीमारी से युवक परेशान था।
Trending Videos