{"_id":"6a3a13501ba2a1a959034d5b","slug":"thieves-emboldened-in-dharuhera-woman-and-children-trapped-in-a-locked-room-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"धारूहेड़ा में चोरों के हौसले बुलंद: बंद कमरे में कैद रहे बच्चे व महिला, चोरों ने डेढ़ लाख के जेवर व नकदी उड़ाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
धारूहेड़ा में चोरों के हौसले बुलंद: बंद कमरे में कैद रहे बच्चे व महिला, चोरों ने डेढ़ लाख के जेवर व नकदी उड़ाई
संवाद न्यूज एजेंसी, धारूहेड़ा
Published by: Naveen
Updated Tue, 23 Jun 2026 10:32 AM IST
विज्ञापन
सार
थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और चोरों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
घर में बिखरा पड़ा सामान
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
धारूहेड़ा थाना सेक्टर 6 के अंतर्गत आने वाली रिहायशी सोसायटियों में सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलने वाली एक सनसनीखेज चोरी की वारदात सामने आई है। चोर इतने बेखौफ थे कि उन्होंने घर के अंदर मौजूद महिला और बच्चों को ही बाहर से बंद कर दिया और आराम से पूरे घर को खंगालकर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गए। घटना आनंदम आवास सोसायटी की है, जहां रहने वाले छोटन यादव के घर 18 जून को चोरी हुई।
पुलिस को दी शिकायत के अनुसार छोटन यादव अपने गोदाम पर गए हुए थे, जबकि उनकी पत्नी घर में बाथरूम में नहा रही थी और बच्चे दूसरे कमरे में टीवी देख रहे थे। इसी दौरान अज्ञात चोर घर में घुस आए और बड़ी चालाकी से पत्नी व बच्चों के कमरों के दरवाजों पर बाहर से सांकल लगा दी। घर के सदस्य अंदर ही कैद होकर रह गए और उन्हें वारदात की भनक तक नहीं लगी। इसके बाद चोर बेडरूम में रखे सोने के आभूषण और करीब 40 हजार रुपये नकद समेटकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
जब महिला नहाकर बाहर निकली तो दरवाजा नहीं खुला। किसी तरह दरवाजा खोलने के बाद घर में चोरी का पता चला। चोरी हुए सामान में सोने के लॉकेट, बालियां, अंगूठियां, नोज पिन, झुमके और हार सहित कुल लगभग डेढ़ लाख रुपये की संपत्ति शामिल बताई गई है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जिस सोसायटी में परिवार घर के अंदर मौजूद था।
वहां चोर इतने आराम से कैसे पहुंचे और वारदात को अंजाम देकर निकल भी गए। यदि घर के सदस्यों को किसी प्रकार की आहट नहीं लगी तो यह सुरक्षा व्यवस्था की गंभीर विफलता मानी जा रही है। घटना ने सोसायटी में रहने वाले अन्य परिवारों में भी दहशत पैदा कर दी है। थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और चोरों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।