{"_id":"6a3a11c9794e70030607f8ac","slug":"sensation-in-sonipat-s-thana-kalan-following-the-murder-of-elderly-man-blood-stained-clothes-found-at-house-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनीपत में बुजुर्ग की हत्या से सनसनी: घर से खून से सने कपड़े बरामद; हत्यारोपी बेटे को पुलिस ने हिरासत में लिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सोनीपत में बुजुर्ग की हत्या से सनसनी: घर से खून से सने कपड़े बरामद; हत्यारोपी बेटे को पुलिस ने हिरासत में लिया
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Tue, 23 Jun 2026 10:25 AM IST
विज्ञापन
सार
पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक परिस्थितियों और जिम्मेदार व्यक्ति के बारे में स्पष्ट रूप से कुछ कहा जा सकेगा। फिलहाल पूरे मामले ने गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है और ग्रामीण घटना से स्तब्ध हैं।
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
खरखौदा के गांव थाना कलां में एक बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आने से इलाके में सनसनी फैल गई। बुजुर्ग का शव उनके घर में पड़ा मिला। वहीं, हत्यारोपी बेटे को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है, जिसके चलते पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है।
गांव थाना कलां निवासी बुजुर्ग सरदार मंगलवार सुबह अपने घर में मृत अवस्था में मिले। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पाकर खरखौदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में मृतक के बेटे ब्रह्मदास पर संदेह व्यक्त किया जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार वह लंबे समय से नशे का आदी है और करीब एक माह पहले ही नशा मुक्ति केंद्र से वापस घर लौटा था। घटना के बाद से उसके घर से गायब होने के कारण संदेह और गहरा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस को घटनास्थल से खून से सने कपड़े भी मिले हैं, जिन्हें कब्जे में लेकर फॉरेंसिक जांच के लिए सुरक्षित कर लिया गया है। पुलिस आसपास के लोगों, परिजनों और परिचितों से पूछताछ कर रही है ताकि घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। जांच अधिकारी का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।