सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Relatives hatched conspiracy to murder farmer; four arrested, including a cousin and maternal aunt and uncle

Ratlam News: रिश्तेदारों ने रचा थी किसान की हत्या की खौफनाक साजिश, मौसेरे भाई-मौसा-मौसी सहित चार गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: रतलाम ब्यूरो Updated Tue, 23 Jun 2026 04:06 PM IST
विज्ञापन
सार

रतलाम जिले के कोठड़ी गांव में किसान राजेंद्र सिंह डांगी की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली। जांच में खेत की मेड़ विवाद और सामाजिक बहिष्कार की रंजिश सामने आई। पुलिस ने मृतक के मौसेरे भाई, मौसा-मौसी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। 

Relatives hatched conspiracy to murder farmer; four arrested, including a cousin and maternal aunt and uncle
घटनास्थल पर जांच करते पुलिस अधिकारी।
विज्ञापन

विस्तार

रतलाम जिले के ग्राम कोठड़ी (मंडावल) ने तीन दिन पहले हुए युवक (किसान) के अंधेकत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस के अनुसार उसकी हत्या उसके ही रिश्तेदारों ने खेत की मेड़ के विवाद और सामाजिक बहिष्कार की रंजिश के चलते षडयंत्र रचकर की थी। मामले में उसके मौसेर भाई, मौसा-मौसी सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।



उल्लेखनीय है कि ताल थाना क्षेत्र के ग्राम कोठड़ी निवासी 35 वर्षीय किसान राजेंद्र सिंह डांगी सिंह उर्फ बबलू पिता दूलेसिंह डांगी 19 जून की दोपहर ट्रैक्टर से खेत की जुताई करने खेत पर गया था। रात में खेत में ही किसी ने धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी थी। 20 जून को सुबह उसका चचेरा भाई रामेश्वर खेत पर गया था तब उसने सबसे पहले राजेंद्रसिंह का शव एक जगह पड़ा देखा था। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की थी। पुलिस के अनुसार एसपी अमित कुमार के निर्देशन, एएसपी (ग्रामीण) विवेक कुमार लाल व आलोट एसडीओपी पल्लवी गौर के मार्गदर्शन में जांच के लिए टीम गठित की गई थी। टीम ने जांच शुरू की तथा तकनीकी साक्ष्य एकत्र किए और मुखबिरों से जानकारी लेकर विश्लेषन किया तो  संदेह उसके मौसेर भाई आरोपी 46 वर्षीय उमरावसिंह डांगी पिता नाथुजी डांगी निवासी ग्राम कोठड़ी पुलिस चौकी खारवाकला व उसके परिजन पर हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-'सत्ता व संपत्ति की लड़ाई चल रही है', जयराम रमेश का भाजपा पर बड़ा हमला; जमीन खरीद मामले पर गरमाई सियासत
विज्ञापन


ताल थाना प्रभारी स्वराज डाबी के अनुसार आरोपी उमरावसिंह, उसकी पत्नी 42 वर्षीय भूलीभाई, पुत्र 22 वर्षीय जितेंद्र व 42 वर्षीय जगदीश पिता नाथूजी डांगी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उन्होंने षडयंत्र रचकर राजेंद्रसिंह की हत्या करना स्वीकार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बतायाकि खेत की मेड़ (सीमा) को लेकर लंबे समय से राजेंद्रसिंह से विवाद चल रहा था तथा राजेंद्र सिंह ने आरोपियों के परिवार का सामाजिक बरिष्कार करने की रंजिश भी थी। इन दोनों कारणों के चलते उसकी हत्या की गई है। चारों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था। न्यायालय ने आरोपियों को पुलिस रिमांड पर रखने के आदेश दिए हैं। आरोपियों से विस्तृत पूछताछ कर विवेचना की जा रही है। इस अंधेकत्ल की गुत्थी सुलझाने वाली टीम में ताल थाना प्रभारी स्वराज डाबी, आलोट थाना प्रभारी मुनेंद्र गौतम, बरखेड़ा थाना प्रभारी पतिराम डावरे, सायबर सेल के सदस्य आदि शामिल थे।

घटना स्थल पर जांच करते पुलिस अधिकारी।

राजेंद्र सिंह डांगी की हत्या कर दी गई थी। 
 

घटना स्थल पर जांच करते पुलिस अधिकारी।

हत्या के आरोपी

 

घटना स्थल पर जांच करते पुलिस अधिकारी।

हत्या के आरोपी

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed