सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jhabua News ›   Jhabua News: The bodies of brother-in-law and sister-in-law were found in the well of Gangakheri

Jhabua News: गंगाखेड़ी के कुएं से मिले देवर-भाभी के शव, दो दिन से थे लापता, देर तक बाइक खड़ी रहने से खुला राज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झाबुआ Published by: झाबुआ ब्यूरो Updated Tue, 23 Jun 2026 04:58 PM IST
विज्ञापन
सार

झाबुआ जिले के गंगाखेड़ी गांव के पास एक कुएं में देवर-भाभी के शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों दो दिन से लापता थे और विवाहित थे। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने शव बाहर निकाले। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का माना जा रहा है।

Jhabua News: The bodies of brother-in-law and sister-in-law were found in the well of Gangakheri
झाबुआ जिले में देवर-भाभी के शव कुएं से बरामद किए गए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

झाबुआ जिले के करवड़ चौकी क्षेत्र में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब गंगाखेड़ी गांव के पास स्थित एक कुएं में महिला और पुरुष के शव मिलने की सूचना सामने आई। घटना की खबर मिलते ही इलाके में बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को कुएं से बाहर निकलवाया और जांच शुरू कर दी है।


पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान सपना पत्नी राहुल प्रजापत, और श्याम पिता कैलाश प्रजापत के रूप में हुई है। दोनों आपस में देवर-भाभी के रिश्ते में थे। दोनों विवाहित थे और उनके बच्चे भी हैं। एक साथ दोनों के शव मिलने से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह कुछ ग्रामीणों ने कुएं के पास एक मोटरसाइकिल खड़ी देखी। बाइक लंबे समय से वहां खड़ी होने पर उन्हें संदेह हुआ। जब ग्रामीणों ने कुएं के अंदर झांककर देखा तो उन्हें दो शव दिखाई दिए। यह दृश्य देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  एसबीआई के करोड़ों डकार गए नकली सोने के सौदागर, CBI ने ज्वेलर्स के ठिकानों पर मारे छापे
विज्ञापन


सूचना मिलते ही करवड़ चौकी पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद दोनों शवों को कुएं से बाहर निकलवाया। घटना स्थल पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए और पंचनामा कार्रवाई की।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों के लापता होने की रिपोर्ट दो दिन पहले पेटलावद थाने में दर्ज कराई गई थी। परिजन लगातार उनकी तलाश कर रहे थे। शव मिलने की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। प्रारंभिक जांच में पुलिस इस मामले को आत्महत्या की घटना मानकर जांच कर रही है। वहीं, प्रेम प्रसंग की आशंका को भी नजरअंदाज नहीं किया जा रहा है। हालांकि पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। घटना की जानकारी मिलने पर पेटलावद थाना प्रभारी निर्भय सिंह भूरिया और करवड़ चौकी प्रभारी प्रहलाद सिंह चुंडावत अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed