सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Copper AC pipes stolen from five shops

Una News: पांच दुकानों से एसी की कॉपर पाइप चोरी

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 23 Jun 2026 12:14 PM IST
विज्ञापन
Copper AC pipes stolen from five shops
विज्ञापन
ऊना। जिला मुख्यालय के साथ लगते ऊना-हमीरपुर मार्ग पर शनिवार देर रात अज्ञात चोरों ने पांच दुकानों को निशाना बनाते हुए उनके एयर कंडीशनर (एसी) की कॉपर पाइप चोरी कर ली।

इस वारदात में दुकानदारों को करीब 25 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। रविवार सुबह जब दुकानदार दुकानें खोलकर पहुंचे और एसी चलाने का प्रयास किया तो चोरी का पता चला। घटना के बाद क्षेत्र के व्यापारियों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार चोरों ने राय आर्ट्स, धीमान मोबाइक रिपेयर, खान टेलर, एचएस कंप्यूटर और गौरव बैंड की दुकानों के बाहर लगे एसी को निशाना बनाया। शातिर चोर एसी से जुड़ी कॉपर पाइप काटकर अपने साथ ले गए।
विज्ञापन

सुबह दुकानदारों ने जब एसी चलाने की कोशिश की तो मशीनों ने काम नहीं किया। जांच करने पर पता चला कि एसी की कॉपर पाइप गायब हैं। दुकानदारों का कहना है कि कॉपर पाइप चोरी होने से एसी बंद हो गए हैं और उन्हें दोबारा ठीक कराने पर अतिरिक्त खर्च भी उठाना पड़ेगा।
स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि जिले में पिछले कुछ समय से चोरी और लूटपाट की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। खासकर रात के समय सुनसान इलाकों और बाजारों को निशाना बनाया जा रहा है। लोगों का कहना है कि नशे की लत के शिकार लोग जल्दी पैसे कमाने के लिए कॉपर और अन्य धातुओं की चोरी जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।
घटना के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं। पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को काबू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed