{"_id":"6a392accc32182422504d480","slug":"lack-of-facilities-at-thanakalan-hospital-chief-minister-must-take-immediate-cognizance-chanchal-una-news-c-93-1-una1026-196036-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"थानाकलां अस्पताल में सुविधाएं नहीं, मुख्यमंत्री तत्काल लें संज्ञान : चंचल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थानाकलां अस्पताल में सुविधाएं नहीं, मुख्यमंत्री तत्काल लें संज्ञान : चंचल
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Tue, 23 Jun 2026 05:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बंगाणा (ऊना)। कुटलैहड़ की जिला परिषद सदस्य चंचल बाला ने प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मांग की है कि आदर्श अस्पताल थानाकलां में स्टाफ और सुविधाएं नहीं हैं, इस पर संज्ञान लेकर तत्काल व्यवस्था करें। उन्होंने कहा कि हजारों लोगों की स्वास्थ्य सुविधाओं का केंद्र माने जाने वाले आदर्श अस्पताल थानाकलां में वर्तमान में स्टाफ की कमी है। अस्पताल में डॉक्टरों के सात पद स्वीकृत हैं लेकिन वर्तमान समय में केवल दो डॉक्टर ही सेवाएं दे रहे हैं और वे भी डेपुटेशन पर तैनात हैं। इनमें एक नेत्र रोग विशेषज्ञ तथा एक शिशु रोग विशेषज्ञ शामिल है। उन्होंने कहा कि इतने बड़े अस्पताल में केवल दो डॉक्टरों के भरोसे स्वास्थ्य सेवाएं चलाना संभव नहीं है। अस्पताल में डॉक्टरों के साथ-साथ अन्य स्टाफ की भी भारी कमी है। इतना ही नहीं अस्पताल में दवाइयां भी उपलब्ध नहीं हैं। चंचल बाला ने कहा कि चिकित्सकों की कमी के कारण मरीजों को मजबूरन ऊना, हमीरपुर अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है। उपचार के बाद बाहर से महंगी दवाइयां खरीदनी पड़ रही हैं, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से आग्रह किया कि थानाकलां अस्पताल में पर्याप्त डॉक्टरों की नियुक्ति के साथ-साथ दवाइयों की नियमित उपलब्धता भी सुनिश्चित की जाए।