सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The government should expedite the payment of DA arrears and medical bills.

Una News: डीए एरियर और मेडिकल बिलों का भुगतान जल्द करे सरकार

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 23 Jun 2026 05:55 AM IST
विज्ञापन
The government should expedite the payment of DA arrears and medical bills.
विज्ञापन
दौलतपुर चौक (ऊना)। स्कूल लेक्चरर संघ ने कर्मचारियों के लंबे समय से लंबित पड़े महंगाई भत्ता (डीए) एरियर, मेडिकल बिलों तथा अन्य वित्तीय देनदारियों के भुगतान की सरकार से मांग की है। संघ का कहना है कि न्यायालय के आदेशों के बावजूद कर्मचारियों को उनके वैध भुगतानों के लिए इंतजार करना पड़ रहा है, जिससे उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। संघ के प्रांतीय मुख्य मीडिया सचिव राजन शर्मा, उपाध्यक्ष विकास रतन, जिला प्रधान शशि सैनी, महासचिव संजीव कुमार तथा जिला प्रेस सचिव सतीश कालिया ने संयुक्त बयान में कहा कि कर्मचारियों के डीए एरियर और मेडिकल प्रतिपूर्ति बिल काफी समय से लंबित पड़े हैं। बढ़ती महंगाई के बीच कर्मचारियों के लिए अपने परिवार का खर्च चलाना कठिन होता जा रहा है जबकि उनकी वैध देनदारियों का भुगतान नहीं हो पा रहा है।

राजन शर्मा ने कहा कि न्यायालय के आदेश होने के बावजूद कर्मचारियों को उनका बकाया भुगतान नहीं मिल रहा है। उन्होंने बताया कि एसीपी सहित कई अन्य वित्तीय लाभ, जो कर्मचारियों को निर्धारित समय पर किस्तों के रूप में मिलने चाहिए, उनका भुगतान भी दो वर्षों से अधिक समय से लंबित है। इससे कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर प्रदेश अध्यक्ष अजय नेगी के नेतृत्व में लेक्चरर संघ का प्रतिनिधिमंडल जल्द ही मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, शिक्षा सचिव तथा शिक्षा निदेशक से मुलाकात करेगा। इस दौरान कर्मचारियों की लंबित मांगों और वित्तीय देनदारियों के संबंध में विस्तृत ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। लेक्चरर संघ ने सरकार से आग्रह किया है कि कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए डीए एरियर, मेडिकल बिलों तथा अन्य लंबित भुगतानों के लिए शीघ्र ठोस कदम उठाए जाएं ताकि कर्मचारियों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed