{"_id":"6988db5d90a9985fe60172c7","slug":"dead-body-of-a-youth-found-near-delhi-jaipur-highway-rewari-news-c-198-1-rew1001-233301-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: दिल्ली-जयपुर हाईवे के पास युवक का मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: दिल्ली-जयपुर हाईवे के पास युवक का मिला शव
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 09 Feb 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बावल। दिल्ली–जयपुर हाईवे पर जयसिंहपुर सीमा के नजदीक एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
पुलिस को सूचना मिली थी कि हाईवे के पास एक युवक का शव पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी। मृतक की उम्र लगभग 35 वर्ष बताई जा रही है।
पुलिस मृतक की शिनाख्त के लिए सोशल मीडिया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट से भी मिलान किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि शिनाख्त होने के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। मामले की जांच जारी है।
Trending Videos