सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Wages will be paid if work stops due to air pollution

Rewari News: वायु प्रदूषण से काम बंद होने पर मिलेगी मजदूरी

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 09 Feb 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Wages will be paid if work stops due to air pollution
विज्ञापन
रेवाड़ी। एनसीआर क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के बंद होने से प्रभावित पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को हरियाणा भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की तरफ से 434 रुपये प्रतिदिन की दर से आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। डीसी अभिषेक मीणा ने जिले में प्रभावित श्रमिकों को इस योजना का लाभ उठाने के लिए अपना पंजीकरण करवाने का आह्वान किया। डीसी बताया कि सरकार सभी श्रमिकों के लिए एक उदार और व्यापक सामाजिक सुरक्षा तंत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि निर्माण श्रमिकों के लिए निर्वाह भत्ता योजना हरियाणा सरकार द्वारा चलाई गई है। उन्होंने बताया कि प्रभावित पंजीकृत निर्माण श्रमिक योजना का लाभ लेने के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन करा सकते हैं। इसके अलावा अधिक जानकारी के लिए श्रमिक सहायता सेवा हेल्पलाइन नंबर 18001802129 पर संपर्क कर सकते हैं। श्रमिक पंजीकरण के लिए 329-एल, ऊर्जा पार्क के सामने, गुरु चौक मॉडल टाउन में जा सकते हैं। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed