सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Schedule of annual examinations for classes 1 to 8 released

Rewari News: पहली से आठवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं का शेड्यूल जारी

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 09 Feb 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Schedule of annual examinations for classes 1 to 8 released
विज्ञापन
रेवाड़ी। विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने पहली से आठवीं कक्षा तक की वार्षिक परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। जिले में पहली से आठवीं कक्षा तक कुल 393 विद्यालय संचालित हैं, जिनमें 32 हजार विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। ये परीक्षाएं 11 मार्च से शुरू होंगी। अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए अप्रैल में पूरक परीक्षाएं होंगी।
Trending Videos

पहली से पांचवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों की मुख्य विषयों की परीक्षाएं 13 मार्च से शुरू होकर 18 मार्च तक चलेंगी। इन कक्षाओं में भाषा, गणित और पर्यावरण विषय शामिल हैं। छठी से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों की परीक्षाएं 11 मार्च से शुरू होकर 18 मार्च तक आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन कक्षाओं में भाषा, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान सहित अन्य वैकल्पिक विषयों की परीक्षाएं निर्धारित की गई हैं। विद्यार्थियों व अभिभावकों को परीक्षा संबंधी जानकारी देने के निर्देश दिए गए हैं।
विभाग का कहना है कि निर्धारित समय पर परीक्षाएं पूरी कर परिणाम भी शीघ्र घोषित किए जाएंगे ताकि अगले शैक्षणिक सत्र की तैयारियां समय पर शुरू की जा सकें।
--
कक्षा पहली से पांचवीं तक के परीक्षा कार्यक्रम
कक्षा एक की 11 मार्च को अंग्रेज़ी, 12 मार्च को हिंदी और 13 मार्च को गणित की परीक्षा होगी। कक्षा दो की 13 मार्च को अंग्रेजी, 14 मार्च को हिंदी और 16 मार्च को गणित की परीक्षा होगी। कक्षा तीन की 13 मार्च को अंग्रेज़ी, 14 मार्च को हिंदी, 16 मार्च को गणित और 18 मार्च को पर्यावरण अध्ययन (ईवीएस) की परीक्षा होगी। इसी तरह कक्षा चौथी और पांचवीं की परीक्षाएं 13 मार्च से शुरू होंगी। इन कक्षाओं में 13 मार्च को अंग्रेजी, 14 मार्च को हिंदी, 16 मार्च को गणित तथा 18 मार्च को ईवीएस विषय की परीक्षा ली जाएगी।
-
कक्षा छठी से आठवीं तक के परीक्षा कार्यक्रम
कक्षा छठी की परीक्षाएं 11 मार्च से शुरू होंगी। इस कक्षा में 11 मार्च को हिंदी, 12 मार्च को अंग्रेज़ी, 13 मार्च को संस्कृत,पंजाबी,उर्दू, 14 मार्च को विज्ञान, 16 मार्च को चित्रकला, संगीत, गृह विज्ञान, कृषि, 17 मार्च को सामाजिक विज्ञान और 18 मार्च को गणित की परीक्षा होगी। कक्षा सातवीं के विद्यार्थियों के लिए 11 मार्च को अंग्रेजी, 12 मार्च को विज्ञान, 13 मार्च को गणित, 14 मार्च को संस्कृत, पंजाबी, उर्दू, 16 मार्च को सामाजिक विज्ञान, 17 मार्च को हिंदी तथा 18 मार्च को चित्रकला, संगीत, गृह विज्ञान की परीक्षा आयोजित की जाएगी। वहीं कक्षा आठवीं की परीक्षाओं में 11 मार्च को गणित, 12 मार्च को हिंदी, 13 मार्च को अंग्रेजी, 14 मार्च को सामाजिक विज्ञान, 16 मार्च को संस्कृत, पंजाबी, उर्दू, 17 मार्च को चित्रकला, संगीत, गृह विज्ञान तथा 18 मार्च को विज्ञान विषय की परीक्षा होगी।

वर्जन
विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने पहली से आठवीं कक्षा तक की वार्षिक परीक्षाओं का शेड्यूल जारी किया है। ये परीक्षाएं 13 मार्च से शुरू होकर 18 मार्च तक चलेंगी। विद्यालयों को समय रहते कोर्स पूरा कर रिवीजन कराने के निर्देश दिए गए हैं। -बिजेंद्र हुड्डा, जिला शिक्षा अधिकारी रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed