सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Demand for building a rest house intensifies, Union Minister writes a letter

Rewari News: विश्राम गृह बनाने की मांग तेज, केंद्रीय मंत्री ने लिखा पत्र

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Demand for building a rest house intensifies, Union Minister writes a letter
विज्ञापन
धारूहेड़ा। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) का विश्राम गृह बनाने की मांग ने जोर पकड़ लिया है। इस संबंध में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने मुख्यमंत्री नायब सिंह को पत्र लिखकर विश्राम गृह निर्माण की अनुशंसा की है।
Trending Videos

उन्होंने अपने पत्र में धारूहेड़ा की बढ़ती आबादी और औद्योगिक महत्व को देखते हुए इस परियोजना को आवश्यक बताया है।पत्र में उल्लेख किया गया है कि धारूहेड़ा कस्बा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 48 और 919 पर स्थित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां बड़े पैमाने पर उद्योग स्थापित हैं। क्षेत्र की आबादी भी तेजी से बढ़ते हुए करीब डेढ़ लाख तक पहुंच चुकी है। इसके बावजूद यहां पर अभी तक पीडब्ल्यूडी का कोई विश्राम गृह नहीं है जिसके कारण सरकारी और गैर-सरकारी बैठकों के लिए लोगों को रेवाड़ी जाना पड़ता है।
इससे समय और संसाधनों की अनावश्यक बर्बादी होती है। केंद्रीय मंत्री ने सुझाव दिया है कि धारूहेड़ा में लोक निर्माण विभाग की लगभग 5 कनाल 1 मरला भूमि उपलब्ध है जो उप तहसील और हरियाणा पर्यटन स्थल जंगल बेबलर के बीच स्थित है। यह स्थान विश्राम गृह निर्माण के लिए उपयुक्त माना जा रहा है। यदि यहां विश्राम गृह का निर्माण होता है, तो क्षेत्र के लोगों को काफी राहत मिलेगी और प्रशासनिक कार्य भी सुचारु रूप से संपन्न हो सकेंगे।
उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि धारूहेड़ा की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इस प्रस्ताव पर शीघ्र कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed