सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Demand for stoppage of Bhiwani-Dahar Balaji train

Rewari News: भिवानी-दहर का बालाजी ट्रेन के ठहराव की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 02 Jun 2026 06:59 PM IST
विज्ञापन
Demand for stoppage of Bhiwani-Dahar Balaji train
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos


रेवाड़ी। गांव सुधराना और आसपास के ग्रामीणों ने केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत के समक्ष क्षेत्र की रेल सुविधाओं की मांगें उठाईं।
ग्रामीणों ने केंद्रीय मंत्री को ज्ञापन सौंपकर सुधराना रेलवे स्टेशन पर भिवानी-दहर का बालाजी और दहर का बालाजी–भिवानी रेलगाड़ी के ठहराव की मांग की। ग्रामीणों का कहना था कि इन ट्रेनों के स्टेशन पर ठहराव होने से सुधराना और आसपास के गांवों के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी।
यात्रियों को रेल सुविधा का लाभ लेने के लिए अन्य स्टेशनों पर जाना पड़ता है जिससे समय और धन दोनों की बर्बादी होती है। लोगों ने केंद्रीय मंत्री से जनहित को देखते हुए ट्रेनों के ठहराव की मांग पर सकारात्मक कार्रवाई करने का अनुरोध किया। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता रामचंद्र दहिया, राम सिंह श्योराण, मास्टर बूचराम, डीजे कृष्णचंद, सूबेदार महावीर सिंह तथा गांव लिलोढ़ से पूर्व सरपंच जगपाल, मास्टर दयाकिशन और सत्यप्रकाश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed