सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Removed illegal kiosks in Bawal, broke drain slabs

Rewari News: बावल में अवैध खोखे हटाए, नालियों की स्लैब तोड़ी

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 02 Jun 2026 06:56 PM IST
विज्ञापन
Removed illegal kiosks in Bawal, broke drain slabs
अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंची टीम। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी


बावल। नगर पालिका प्रशासन ने शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाते हुए सार्वजनिक भूमि पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया। अभियान के दौरान नगर पालिका की जमीन पर रखे अवैध खोखों को हटाकर जगह खाली कराई गई वहीं कई स्थानों पर नालियों पर बनाई गई स्लैब को भी तोड़ा गया। कार्रवाई के दौरान नगर पालिका और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम मौके पर मौजूद रही।
नगर पालिका का बुलडोजर जैसे ही नालियों पर बनी स्लैब हटाने पहुंचा, कुछ स्थानों पर लोगों ने विरोध भी जताया। हालांकि भारी पुलिस बल की मौजूदगी के चलते कार्रवाई बिना किसी बड़ी बाधा के पूरी कर ली गई। नगर पालिका अधिकारियों ने बताया कि पिछले काफी समय से शिकायतें मिल रही थीं कि नालियों पर स्थायी रूप से स्लैब डाल दिए जाने के कारण सफाई कार्य प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफाई कर्मचारी नालियों की नियमित सफाई नहीं कर पा रहे थे जिससे गंदा पानी सड़कों पर जमा हो जाता था और आसपास गंदगी फैलने के साथ बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता था। जेई अनिल कुमार ने कहा कि बरसात का मौसम नजदीक है। ऐसे में जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त रखना जरूरी है। इसी उद्देश्य से नालियों को पूरी तरह ढकने वाली स्लैब हटाई गई है ताकि सफाई कार्य सुचारू रूप से किया जा सके और बारिश के दौरान जलभराव की समस्या से बचा जा सके।
विज्ञापन
Trending Videos

अभियान के दौरान नगर पालिका की भूमि पर अवैध रूप से रखे गए कई खोखों को भी हटाया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक संपत्ति पर किसी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed