फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Diversion of routes for heavy vehicles for Independence Day

Rewari News: स्वतंत्रता दिवस को लेकर भारी वाहनों के बदले मार्ग

Fri, 14 Aug 2026 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 14 Aug 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Diversion of routes for heavy vehicles for Independence Day
रेवाड़ी। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए भारी मालवाहक वाहनों के आवागमन में बदलाव किया है। 14 अगस्त को दोपहर 3 बजे से 15 अगस्त को दोपहर 2 बजे तक गुरुग्राम-दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहनों के लिए विशेष यातायात व्यवस्था लागू रहेगी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार इस अवधि में भारी मालवाहक वाहनों को एनएच-48 से गुरुग्राम और दिल्ली की ओर जाने से रोका जाएगा। वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे अनावश्यक रूप से एनएच-48 का प्रयोग न करें और आवश्यकता होने पर वैकल्पिक मार्ग के रूप में एनएच-352 का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन

जयपुर की ओर से आने वाले भारी वाहनों को भी यातायात व्यवस्था के अनुसार एनएच-352 की ओर मोड़ा जाएगा। वहीं, रेवाड़ी से दिल्ली और गुरुग्राम की तरफ जाने वाले भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय के दौरान यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करें और वैकल्पिक मार्ग अपनाकर सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस की ओर से विशेष निगरानी भी रखी जाएगी। प्रमुख मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती रहेगी। यातायात व्यवस्था प्रभावित होने की स्थिति में वाहन चालकों को मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।

पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र मीणा ने आमजन से अपील की है कि स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। किसी भी व्यक्ति को संदिग्ध गतिविधि करते हुए देखने पर इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। उन्होंने वाहन चालकों से धैर्य बनाए रखने और निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने की अपील की है, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed