सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Dr. Meenu Dahinwal filed her nomination for the post of Chairperson

Rewari News: डॉ. मीनू डहीनवाल ने चेयरपर्सन पद के लिए भरा नामांकन

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Dr. Meenu Dahinwal filed her nomination for the post of Chairperson
नामांकन दाखिल करतीं डॉ. मीनू डहीनवाल। स्रोत : प्रवक्ता
विज्ञापन
रेवाड़ी। इनेलो के प्रदेश प्रवक्ता रजवंत डहीनवाल ने अपनी पत्नी डॉ. मीनू डहीनवाल को निर्दलीय चुनाव लड़ाने की घोषणा की है। वीरवार को निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में डॉ. मीनू डहीनवाल ने अपना नामांकन नगर परिषद के चेयरपर्सन पद के दाखिल किया। नामांकन से पूर्व उन्होंने कंकरवाली स्थित करंट बाला जी मंदिर में माथा टेककर आशीर्वाद लिया।
Trending Videos

पत्रकारों से बातचीत करते हुए डॉ. मीनू डहीनवाल ने कहा कि रेवाड़ी शहर की वर्तमान स्थिति चिंताजनक है। उन्होंने आरोप लगाया कि ट्रिपल इंजन की सरकार होने के बावजूद शहर की छवि को सुधारने के बजाय उसे नुकसान पहुंचाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शहर में बेसहारा गोवंश सड़कों पर घूम रहा है, जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं है और लाइन पार के कई वार्डों में बारिश होते ही हालात बिगड़ जाते हैं। अंडरपास में पानी भरने से लोगों का आवागमन प्रभावित होता है लेकिन इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया।
उन्होंने कहा कि अब जनता बदलाव चाहती है और इस बार दलगत राजनीति से हटकर एक सक्षम निर्दलीय उम्मीदवार को समर्थन देने का मन बना चुकी है। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता उन्हें समर्थन और वोट देकर विजयी बनाएगी, ताकि शहर की समस्याओं का समाधान किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed