सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Due to the construction of the new Rewari-Sadulpur railway line, the height of the 132 kV power line will increase.

Rewari News: रेवाड़ी-सादुलपुर नई रेलवे लाइन के निर्माण चलते 132 केवी बिजली लाइन की बढ़ेगी ऊंचाई

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 03 Feb 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Due to the construction of the new Rewari-Sadulpur railway line, the height of the 132 kV power line will increase.
रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने के लिए खड़े यात्री। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। रेवाड़ी-सादुलपुर रेलवे ट्रैक के निर्माण के चलते 132 केवी सिंगल सर्किट रेवाड़ी-बुडौली ट्रांसमिशन लाइन की ऊंचाई बढ़ाई जाएगी। यह कार्य टाॅवर नंबर 9 और 11 के बीच किया जाएगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस परियोजना पर 2.91 करोड़ रुपये खर्च होंगे। टेंडर जमा करने की अंतिम तिथि 5 फरवरी है।
Trending Videos

नई रेलवे लाइन के निर्माण के कारण मौजूदा हाईटेंशन लाइन और रेलवे ट्रैक के बीच निर्धारित सुरक्षा मानकों को बनाए रखना जरूरी है। यदि बिजली लाइनों की ऊंचाई नहीं बढ़ाई गई तो भविष्य में ट्रेन संचालन के दौरान दुर्घटना का खतरा बना रह सकता है। इसको ध्यान में रखते हुए इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर प्रस्तावित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह कार्य तकनीकी रूप से बेहद संवेदनशील है, क्योंकि इसमें हाई वोल्टेज लाइन के साथ काम किया जाएगा। सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन करते हुए लाइन की ऊंचाई बढ़ाई जाएगी ताकि बिजली आपूर्ति बाधित न हो और रेलवे निर्माण कार्य भी सुचारु रूप से आगे बढ़ सके। इसके लिए रेलवे और बिजली विभाग के बीच समन्वय स्थापित किया गया है।
रेवाड़ी-सादुलपुर ट्रैक (142 किमी) की मंजूरी पहले ही दी जा चुकी है। 2024-25 में 240 करोड़ रुपये के बजट के साथ इस ट्रैक के दोहरीकरण का काम चल रहा है। दोहरीकरण से रेवाड़ी-सादुलपुर रेलखंड पर ट्रेनों की गति और क्षमता में वृद्धि होगी।
वर्तमान में रेवाड़ी-सादुलपुर रेलवे लाइन सिंगल है। इस मार्ग पर मालगाड़ियों व अन्य गाड़ियों का दबाव बढ़ता जा रहा है। इसके अलावा रेवाड़ी से सादुलपुर के बीच मालगाड़ियों व अन्य ट्रेनों की स्टेशन पर क्रॉसिंग कराई जाती है।
सुपरफास्ट व एक्सप्रेस गाड़ियों को निकालने के लिए पैसेंजर गाड़ियों को काफी देर तक स्टेशन पर खड़ा रखा जाता है। रेवाड़ी-सादुलपुर रेलवे लाइन का दोहरीकरण होने के बाद सुपरफास्ट व एक्सप्रेस गाड़ियों को निकालने के लिए पैसेंजर गाड़ी का स्टेशन पर ठहराव नहीं करना पड़ेगा।
-
रेल सुविधा और माल ढुलाई में आएगी तेजी
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि रेवाड़ी-सादुलपुर रेलवे लाइन का दोहरीकरण होने से यात्रियों को बेहतर रेल सुविधा मिलेगी और माल ढुलाई में तेजी आएगी। ऐसे में रेलवे ट्रैक के ऊपर से गुजरने वाली या उसके समीप स्थित बिजली लाइनों का सुरक्षित होना अनिवार्य है। रेवाड़ी क्षेत्र में चल रही विकास परियोजनाओं के बीच यह कदम बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है। अब सबकी नजरें टेंडर प्रक्रिया और कार्य शुरू होने की तारीख पर टिकी है।
-
रेवाड़ी-सादुलपुर रेलखंड पर कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित

उत्तर पश्चिम रेलवे की ओर से रेवाड़ी-सादुलपुर रेलखंड पर आरयूबी (रेलवे अंडर ब्रिज) का निर्माण किया जा रहा है। इसके चलते विभिन्न तिथियों में ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा जिससे कई रेल सेवाएं रद्द रहेंगी। कुछ ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द तो कुछ के मार्ग बदले जाएंगे। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि तकनीकी कार्यों के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। गाड़ी संख्या 54789 रेवाड़ी-बीकानेर और 54790 बीकानेर-रेवाड़ी ट्रेन 8 अप्रैल, 22 अप्रैल और 6 मई को रद्द रहेंगी। वहीं 6 मई को रेवाड़ी-जोधपुर और सीकर-रेवाड़ी ट्रेन आंशिक रूप से रद्द रहेगी। इसके अलावा कई ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से संचालित की जाएंगी। इनमें हनुमानगढ़-जयपुर विशेष ट्रेन, हिसार-दिल्ली, बठिंडा-जयपुर, दिल्ली-हिसार, कोटा-सिरसा, दिल्ली सराय-सीकर और दिल्ली सराय-जोधपुर ट्रेन शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed