{"_id":"6980fa2d700475799807b73d","slug":"rewari-tops-the-state-in-agri-stack-farmer-id-registration-rewari-news-c-198-1-rew1001-232977-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: एग्री स्टैक फार्मर आईडी पंजीकरण में रेवाड़ी प्रदेश में अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: एग्री स्टैक फार्मर आईडी पंजीकरण में रेवाड़ी प्रदेश में अव्वल
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 03 Feb 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। एग्री स्टैक के तहत फार्मर आईडी पंजीकरण में रेवाड़ी प्रदेश में पहले स्थान पर है। जिले में 35 हजार 677 किसानों की आईडी बनाई जा चुकी है।
प्रदेश में एग्री स्टैक के तहत किसानों की आईडी बनाने का कार्य किया जा रहा है। जिले में भी कृषि विभाग की ओर से इस कार्य को अमलीजामा पहनाया जा रहा है।
अभी तक पीएम किसान निधि योजना के तहत 58 हजार 767 किसान पंजीकृत है जिनमें से करीब 35 हजार 677 किसानों की आईडी बनाई जा चुकी है। पंजीकरण और आईडी बनाने में रेवाड़ी पूरे प्रदेश में पहले स्थान पर है।
डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि विभाग की ओर से सरकार के निर्देशों पर विशेष अभियान चलाकर किसानों की आईडी बनाई जा रही है। कृषि विभाग के अधिकारी जिला के विभिन्न गांवों में किसानों को फार्मर आईडी बनवाने के लिए जागरूक भी कर रहे हैं।
संबंधित टीमें शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के लिए लगातार फील्ड में कार्य करें। एग्री स्टैक फार्मर आईडी किसानों के लिए बेहद उपयोगी है, क्योंकि इसके माध्यम से उन्हें सरकार की विभिन्न कृषि योजनाओं, सब्सिडी, बीमा, ऋण और अन्य लाभ सीधे व पारदर्शी तरीके से मिल सकेंगे।
इस आईडी के बिना किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। डीसी अभिषेक मीणा ने कहा है कि एग्री स्टैक योजना के तहत किसानों की फार्मर आईडी बनाने का कार्य लगातार प्रगति पर है।
Trending Videos