{"_id":"6980f996b8c1295beb09270a","slug":"youth-dies-murder-charge-filed-rewari-news-c-198-1-rew1001-232997-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: युवक की मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: युवक की मौत, हत्या का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 03 Feb 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
मृतक दिनेश
- फोटो : मनरेगा योजना में काम करते श्रमिक। फाइल फोटो
विज्ञापन
भिवाड़ी। यूआईटी फेज-3 थाना क्षेत्र में दिनेश (24) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने युवक की पत्नी और दो अन्य लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस की शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का निकला है।
किशन लाल ने बताया कि उनके बेटे दिनेश ने 5 दिसंबर 2022 को प्रेम विवाह किया था। वह भिवाड़ी की सोनू कॉलोनी में रह रहा था। लड़की के परिवार वाले बेटे की शादी के खिलाफ थे। इसी नाराजगी में उन्होंने साजिश रचकर दिनेश की हत्या करा दी है।
यूआईटी फेज-3 थानाधिकारी दारा सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। घटनास्थल से कोई लड़ाई या हत्या के ठोस सबूत नहीं मिले हैं। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट, कॉल डिटेल रिकॉर्ड, फॉरेंसिक जांच और संबंधित लोगों के बयानों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
थानाधिकारी ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि युवक की मौत आत्महत्या है या हत्या की गई। पुलिस ने आश्वस्त किया है कि सभी तथ्यों और सबूतों के आधार पर निष्पक्ष और गहन जांच अमल में लाई जाएगी।
Trending Videos