{"_id":"6a53d5c8b16a5763790884bc","slug":"encroachment-on-nh-919-is-a-major-cause-of-traffic-jams-rewari-news-c-198-1-rew1001-241766-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: एनएच-919 पर अतिक्रमण बना जाम की बड़ी वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: एनएच-919 पर अतिक्रमण बना जाम की बड़ी वजह
Sun, 12 Jul 2026 11:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 12 Jul 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
एनएच-919 पर लगा जाम। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारूहेड़ा। एनएच-919 पर लगातार बढ़ते अतिक्रमण के कारण वाहन चालकों को रोजाना जाम का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को भगत सिंह चौक पर लंबा जाम लग गया, जिससे वाहन घंटों तक फंसे रहे। जाम के कारण लोगों को समय की बर्बादी के साथ परेशान होना पड़ा।
भगत सिंह चौक से कॉम्प्लेक्स तक कई दुकानदारों ने हाईवे की जमीन पर पक्के चबूतरे बना लिए हैं। इसके अलावा सुबह से ही दुकानों के बाहर सामान रख दिया जाता है। कई दुकानदारों ने हाईवे किनारे स्थायी रूप से वाहन खड़े करने शुरू कर दिए हैं, जिससे सड़क की चौड़ाई कम हो गई है और यातायात प्रभावित हो रहा है।
एनएच-919 सोहना, पलवल, फरीदाबाद, भिवाड़ी और अलवर को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण मार्ग है। भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र से आने-जाने वाले भारी वाहनों का दबाव भी इसी मार्ग पर रहता है। ऐसे में अतिक्रमण और अवैध पार्किंग के कारण दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। ट्रैफिक पुलिस को भी यातायात सुचारु कराने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है।
विज्ञापन
जाम से निजात दिलाने के लिए भगत सिंह चौक पर फ्लाईओवर का निर्माण तथा पुलिस स्टेशन के पास सड़क का लूप बनाया जाना जरूरी है। साथ ही हाईवे से अतिक्रमण हटाकर अवैध पार्किंग पर सख्ती से रोक लगाई जाए।
स्थानीय रोहित, विनोद व अजीत ने बताया कि लंबे समय तक जाम में खड़े वाहनों से निकलने वाले धुएं के कारण प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है। हाईवे से सटे गांवों के लोग, दुकानदार और होटल-ढाबा संचालक दूषित हवा में सांस लेने को मजबूर हैं। प्रशासन से मांग है कि अतिक्रमण हटाने और यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए जल्द प्रभावी कदम उठाए जाएं, ताकि रोजाना लगने वाले जाम से राहत मिल सके।