फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Farmers and workers raised their voices against inflation and unemployment.

Rewari News: किसान-मजदूरों ने महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ उठाई आवाज

Fri, 24 Jul 2026 11:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 24 Jul 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Farmers and workers raised their voices against inflation and unemployment.
गांव खोल में किसान-मजदूर जनजागरण अभियान के तहत आयोजित सभा में भाग लेते ग्रामीण। स्त्रोत: संगठन
खोल। ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन (एआईकेकेएमएस) की ओर से शुक्रवार को गांव खोल में किसान-मजदूर जनजागरण अभियान के तहत जनसभा की गई। सभा में किसानों, मजदूरों ने महंगाई, बेरोजगारी, बिजली निजीकरण, स्मार्ट मीटर, पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस, सीएनजी, खाद और बीज की बढ़ती कीमतों का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यवान ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, किसान विरोधी नीतियों, बिजली निजीकरण, स्मार्ट मीटर, पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस, सीएनजी, खाद और बीज के बढ़ते दामों में वृद्धि के खिलाफ व्यापक आंदोलन की जरूरत है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसानों को फसल की लागत से डेढ़ गुना लाभकारी मूल्य दिया जाए और किसान-मजदूरों को कर्ज मुक्त किया जाए। इन मांगों को लेकर आने वाले दिनों में प्रदेशव्यापी आंदोलन खड़ा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान आंदोलन के नेता राजेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों से किसान और मजदूर आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि किसान कर्ज के बोझ में दब रहे हैं, जबकि युवाओं को रोजगार के अवसर नहीं मिल रहे। प्राकृतिक आपदाओं से फसल खराब होने पर भी किसानों को उचित मुआवजा नहीं मिलता। संगठन के जिला अध्यक्ष रामकुमार निमोठ ने कहा कि किसान और मजदूर एकजुट होकर संघर्ष के माध्यम से ही अपने अधिकार हासिल कर सकते हैं।

उन्होंने गांव स्तर पर जन संघर्ष कमेटियों के गठन का आह्वान किया। सभा को अमर सिंह राजपुरा, पवन कुमार, जयबीर सिंह खोल सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला नेता महेंद्र सिंह चौहान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed