{"_id":"69ca6bb6decbd038450bff85","slug":"fines-issued-for-djs-pressure-horns-and-bullet-firecrackers-rewari-news-c-198-1-rew1001-235941-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: डीजे, प्रेशर हॉर्न और बुलेट पटाखा को लेकर काटे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: डीजे, प्रेशर हॉर्न और बुलेट पटाखा को लेकर काटे चालान
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 31 Mar 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
कागज की जांच करती पुलिस टीम। स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
रेवाड़ी। पुलिस ने 23 मार्च से 29 मार्च तक विशेष अभियान चलाकर नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लोगों के चालान काटे हैं। अभियान के दौरान ड्रिंक एंड ड्राइव के मामलों में पुलिस ने 28 वाहन चालकों के चालान किए।
इसके अलावा तेज डीजे और प्रेशर हॉर्न बजाकर ध्वनि प्रदूषण फैलाने तथा बुलेट मोटरसाइकिल से पटाखा छोड़कर स्टंट करने वालों पर भी कार्रवाई की गई। ऐसे तीन वाहन चालकों के खिलाफ चालान किए गए।
लाल और नीली बत्ती के दुरुपयोग पर तीन चालान किए जबकि लेन बदलने के नियमों का उल्लंघन करने पर 1291 वाहन चालकों के चालान काटे गए।
पुलिस अधीक्षक हेमेन्द्र कुमार मीणा ने कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था और यातायात सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। वाहनों में ब्लैक फिल्म का प्रयोग न करें, नशे की हालत में वाहन न चलाएं और ध्वनि प्रदूषण फैलाने से बचें।
Trending Videos