{"_id":"6a060a960f0151cfef02665a","slug":"fir-filed-against-bjp-candidate-and-son-for-assault-during-victory-procession-rewari-news-c-198-1-rew1001-238412-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: विजय जुलूस के दौरान मारपीट के मामले में भाजपा प्रत्याशी और बेटे पर एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: विजय जुलूस के दौरान मारपीट के मामले में भाजपा प्रत्याशी और बेटे पर एफआईआर दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 14 May 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
विवाद के समय पहुंचे पूर्व विधायक चिरंजीव राव। स्रोत : प्रवक्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के नई बस्ती क्षेत्र में पार्षद के धन्यवाद दौरे के दौरान दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। इस मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर भाजपा प्रत्याशी और उनके बेटे पर एफआईआर दर्ज की है।
पुलिस को दी शिकायत में तेजपुरा निवासी पूर्व पार्षद 72 वर्षीय दलीप कुमार ने बताया कि 13 मई को वह अपने वार्ड से विजयी हुए पार्षद चंदन यादव के साथ रेलवे रोड से नई बस्ती की ओर धन्यवाद दौरे पर जा रहे थे।
जब वे नई बस्ती निवासी सोमदत्त के घर के सामने पहुंचे तो वहां बैठे सोमदत्त, बेटे दीनू व उसकी पत्नी और अन्य लोगों ने उन पर हमला कर दिया।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि सोमदत्त ने कांच के गिलास से उनके माथे पर वार किया, जिससे उन्हें चोट लगी। इसके बाद अन्य लोगों ने उन्हें गिराकर लात-घूंसों से मारपीट की।
आरोप है कि सोमदत्त के बेटे दीनू ने लकड़ी से हमला किया। इसी दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे पार्षद चंदन यादव और उनके भतीजे अनिल के साथ भी मारपीट की गई। अनिल के हाथ और कंधे पर लकड़ी से चोट मारने का आरोप लगाया गया है।
दलीप कुमार ने बताया कि सोमदत्त की पत्नी कंचन ने पैर से उनका गला दबाने का प्रयास किया और सभी आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे थे। शिकायतकर्ता के अनुसार मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें छुड़ाया, नहीं तो आरोपी उन्हें गंभीर नुकसान पहुंचा सकते थे।
-- -
शरीर पर चार चोटें मिलीं
घटना की सूचना मिलने के बाद गोकल गेट चौकी पुलिस ट्रॉमा सेंटर पहुंची जहां घायलों का मेडिकल करवाया गया। डॉक्टरों ने दलीप कुमार के शरीर पर चार चोटें दर्ज की हैं। इनमें सिर की चोट के लिए सीटी स्कैन तथा अन्य चोटों के लिए एक्स-रे और ऑर्थो विशेषज्ञ की राय मांगी गई है। वहीं अनिल के शरीर पर भी एक चोट दर्ज की गई है, जिसके लिए एक्स-रे कराने की सलाह दी गई। पुलिस ने शिकायत, मेडिकल रिपोर्ट और प्रारंभिक जांच के आधार पर एफआईआर दर्ज की है।
-- -- -- -
भाजपा उम्मीदवार की पत्नी ने लगाए ये आरोप
विवाद के बाद भाजपा उम्मीदवार की पत्नी कंचन ने कहा कि लोग जुलूस के साथ शांति से हमारे घर से आगे निकल चुके थे। पीछे-पीछे आ रहे पूर्व पार्षद दलीप माटा ने घर के सामने आने के बाद गलत इशारे किए और अपने गले में डाली माला उतारकर उनकी तरफ फेंकनी चाही। जब विरोध किया तो आगे निकल चुके चंदन व अन्य लोग वापस आए। शायद इसी भगदड़ में पूर्व पार्षद को चोट लगी होगी। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस से भी की है। उन्होंने हमले के आरोपों को नकारा है।
-
ये है पूरा मामला
13 मई को चंदन यादव भाजपा के सोमदत्त को हराकर वार्ड 14 से पार्षद निर्वाचित हुए थे। चुनाव नतीजे आने के बाद चंदन यादव समर्थकों के साथ अपने वार्ड में विजयी जुलूस निकाल रहे थे। विजयी जुलूस जब भाजपा उम्मीदवार के घर के सामने पहुंचा, तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया। इसमें पूर्व पार्षद दलीप माटा और नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव के भतीजे अनिल घायल हो गए। पूर्व पार्षद ने भाजपा उम्मीदवार पर परिवार के साथ हमला करने और भाजपा उम्मीदवार की पत्नी ने पूर्व पार्षद पर अश्लील हरकत करने के आरोप लगाए। मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री कप्तान अजय सिंह व पूर्व विधायक चिरंजीव राव भी पहुंचे थे।
Trending Videos