{"_id":"6a32e83a5bfc26893d0186cf","slug":"five-cases-of-malaria-reported-larvae-found-at-78-locations-rewari-news-c-198-1-rew1003-240395-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: मलेरिया के पांच मामले सामने आए, 78 जगह मिला लार्वा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: मलेरिया के पांच मामले सामने आए, 78 जगह मिला लार्वा
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 18 Jun 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
लार्वा की जांच करते कर्मचारी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रेवाड़ी। पिछले दिनों हुई बारिश और जगह-जगह सीवर ओवरफ्लो होने से जलभराव की स्थिति बन गई है। इसके चलते जिले में मच्छर पनपने लगे हैं। मौसम में बदलाव के साथ जिले में मलेरिया ने भी दस्तक दे दी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में मलेरिया के पांच मामले सामने आए हैं। हालांकि ये सभी मरीज बाहरी जिलों से आए हैं लेकिन विभाग की चिंता बढ़ गई है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए जा रहे अभियान के तहत अब तक 6 लाख 81 हजार 257 घरों और प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया जा चुका है। 78 स्थानों पर लार्वा मिला है। नियमित सफाई में लापरवाही बरतने वाले 57 लोगों को नोटिस जारी कर चेतावनी दी गई है।
घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य विभाग की टीमें
मलेरिया इकाई की टीमें घरों और प्रतिष्ठानों में जाकर कूलर, फ्रिज, पानी की टंकियों तथा अन्य बर्तनों में जमा पानी की जांच कर रही हैं। विभाग के अनुसार अधिकांश लार्वा पशु-पक्षियों के लिए रखे गए पानी के बर्तनों में पाए गए हैं। टीमों द्वारा लोगों को मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया से बचाव के उपाय भी बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की ओर से पंफलेट वितरित कर लोगों को बीमारियों के कारण, लक्षण और बचाव के बारे में जागरूक किया जा रहा है। जिन स्थानों पर पानी निकासी की व्यवस्था नहीं है, वहां काला तेल या डीजल डालने की सलाह दी जा रही है ताकि मच्छरों का प्रजनन रोका जा सके।
उप सिविल सर्जन एवं मलेरिया उन्मूलन नोडल अधिकारी डॉ. जोगेंद्र तंवर ने लोगों से हर रविवार ‘ड्राई डे’ मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कूलर, गमले, हौद और अन्य पानी के बर्तनों को खाली कर सुखाना चाहिए।