सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   From May 22-23, workers will go door-to-door for the census.

Rewari News: 22-23 मई से जनगणना के लिए घर-घर पहुंचेंगे कर्मी

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 30 Apr 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
From May 22-23, workers will go door-to-door for the census.
विज्ञापन
बढ़नी। भारत की जनगणना का कार्य मई 2026 में संचालित किया जाएगा। इस दौरान अधिकृत कर्मचारी घर-घर पहुंचकर परिवारों से सामान्य जानकारियां एकत्र करेंगे। जनगणना के दौरान भवन की स्थिति, परिवार के सदस्यों की संख्या, मुखिया का नाम, बिजली-पानी, शौचालय, गैस कनेक्शन, वाहन, खाद्य उपयोग और मोबाइल नंबर जैसी सूचनाएं ली जाएंगी।
Trending Videos

प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की कि जनगणना कर्मियों को सही जानकारी दें, लेकिन सतर्कता भी बरतें। अधिकारियों की ओर से आधार कार्ड नंबर, पैन कार्ड नंबर, बैंक खाता संबंधी जानकारी या किसी प्रकार का ओटीपी नहीं मांगा जाएगा। जनगणना 2027 दो चरणों में होगी। पहले चरण में हाउस लिस्टिंग व हाउसिंग जनगणना अप्रैल से सितंबर 2026 के बीच कराई जाएगी, जबकि दूसरे चरण में जनसंख्या गणना फरवरी 2027 में प्रस्तावित है। इस दौरान नागरिकों को सेल्फ एन्यूमरेशन की सुविधा भी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी शोहरतगढ़ विवेकानंद मिश्र ने बताया कि प्रथम चरण में 22-23 मई से हाउस लिस्टिंग का कार्य आरंभ कर दिया जाएगा तथा अन्य कार्य शासनादेश के तहत सुचारू रूप से पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed