{"_id":"69f24511dac32f28a40d0f0c","slug":"rao-indrajit-said-what-is-the-use-of-making-congress-win-the-bjp-is-in-power-at-the-centre-and-in-the-state-rewari-news-c-198-1-rew1001-237646-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: राव इंद्रजीत बोले- कांग्रेस को जिताने से क्या फायदा, केंद्र व राज्य में सरकार तो भाजपा की है...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: राव इंद्रजीत बोले- कांग्रेस को जिताने से क्या फायदा, केंद्र व राज्य में सरकार तो भाजपा की है...
विज्ञापन
संबोधित करते केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। अगर जनता कांग्रेस को जीत दिलाती है तो उनकी बात कौन सुनेगा जबकि केंद्र और प्रदेश दोनों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। कांग्रेस के लोग भौं-भौं करते हैं और विकास करने में सक्षम नहीं हैं। ये बातें केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने भाजपा के चेयरपर्सन पद की प्रत्याशी विनीता पीपल के चुनाव कार्यालय उद्घाटन के दौरान ।
उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए सत्ताधारी दल का साथ जरूरी है। इतना ही नहीं कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि विपक्ष के पास आरोप लगाने के अलावा कोई ठोस मुद्दा नहीं है। विपक्ष केवल भ्रष्टाचार के आरोप लगाता है लेकिन जनता के लिए कोई ठोस काम नहीं कर सकता।
रेवाड़ी को लंदन बनाने वाले पुराने बयान पर सवाल किए जाने पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उनका उद्देश्य हमेशा क्षेत्र का समग्र विकास करना रहा है और वे उसी दिशा में काम कर रहे हैं।
वहीं विधायक लक्ष्मण के साथ बैठक में हुई कहासुनी पर कहा कि मीडिया में चल रही खबरों बेबुनियाद हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की बातें केवल अफवाह हैं और बैठक में ऐसा कुछ भी नहीं हुआ।
उन्होंने मौके पर मौजूद अन्य नेताओं से भी इस बारे में पूछा जिनमें से विधायक ने भी इस बात से सहमति जताई की। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वे पिछले करीब 50 वर्षों से राजनीति में सक्रिय हैं और टिकट वितरण से लेकर चुनावी प्रक्रिया को नजदीक से देखते आए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि लक्ष्मण को टिकट पार्टी ने दिया था और उनका कार्यालय भी इंद्रजीत द्वारा खोला गया था लेकिन जीत का श्रेय केवल जनता को जाता है।
टिकट वितरण और चुनावी मुद्दों पर भी उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा लिया गया हर फैसला संगठन और कार्यकर्ताओं के हित में होता है।
पंच महाग्राम योजना के विरोध में नजर आए इंद्रजीत
इस दौरान राव इंद्रजीत अपनी ही सरकार की कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस-वे पर प्रस्तावित पंच महाग्राम योजना के विरोध में भी नजर आए। उन्होंने कहा कि इस योजना को केएमपी पर नहीं बनने देंगे और जरूरत पड़ी तो नरेंद्र मोदी से भी इस विषय पर बात करेंगे। गुरुग्राम में बड़ी संख्या में प्रवासी लोग कार्य करते हैं जबकि हमारे हरियाणा के लोगों को अधिक मौका मिलना चाहिए।
बैठकों में साल में कम से कम पांच बार शामिल होंगे
राव इंद्रजीत ने यह भी स्वीकार किया कि पिछले पांच साल के नगर परिषद कार्यकाल में गड़बड़ियां हुई हैं। भ्रष्टाचार रोकने के लिए उन्होंने कहा कि वह खुद नगर परिषद की बैठकों में साल में कम से कम पांच बार शामिल होंगे और कार्यों की निगरानी करेंगे। वहीं गुरुग्राम में सीनियर और डिप्टी मेयर चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि अभी विचार-विमर्श जारी है और चुनावी व्यस्तता के कारण देरी हुई है। बता दें कि रेवाड़ी नगर परिषद चेयरपर्सन पद के लिए छह उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशी के अलावा चार निर्दलीय उम्मीदवार भी शामिल हैं।
Trending Videos