{"_id":"69f24589360fdb0b8d08fe48","slug":"rao-indrajit-said-what-is-the-use-of-making-congress-win-the-bjp-is-in-power-at-the-centre-and-in-the-state-rewari-news-c-198-1-rew1001-237647-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"राव इंद्रजीत का बयान लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ : कैप्टन अजय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राव इंद्रजीत का बयान लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ : कैप्टन अजय
विज्ञापन
कैप्टन अजय सिंह यादव
विज्ञापन
रेवाड़ी। रेवाड़ी नगर परिषद चुनावों को लेकर पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता कैप्टन अजय सिंह यादव ने केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के हालिया बयानों पर उल्टा हमला किया है। कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा कि राव इंद्रजीत ने खुले मंच से मतदाताओं को यह संदेश देने की कोशिश की है।
कि यदि कांग्रेस को वोट दिया गया तो लोगों के काम नहीं होंगे। यह बयान लोकतंत्र की भावना के विपरीत है और मतदाताओं का अपमान है। राव इंद्रजीत का बयान न केवल अहंकार से भरा हुआ है बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों के भी खिलाफ है।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हर नागरिक को यह अधिकार है कि वह अपनी इच्छा से किसी भी दल को वोट दे और किसी भी प्रत्याशी को विजयी बनाए।
अजय सिंह यादव ने आगे कहा कि राव इंद्रजीत का यह बयान उनके भय और बौखलाहट को दर्शाता है। रेवाड़ी की जनता पिछले कई वर्षों से नगर परिषद में फैले भ्रष्टाचार और अव्यवस्था को झेल रही है। परिवार पहचान पत्र और प्रॉपर्टी आईडी जैसे सामान्य कार्यों के लिए भी लोगों को भारी परेशानियों और भ्रष्टाचार का सामना करना पड़ा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि शहर में अवैध कब्जों की भरमार है विकास कार्य ठप पड़े हैं और बुनियादी सुविधाएं पूरी तरह चरमरा चुकी हैं। बरसात के समय शहर जलमग्न हो जाता है जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं आवारा पशु खुलेआम घूम रहे हैं और ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है।
कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि रेवाड़ी में अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। व्यापारियों की दुकानों के ताले टूट रहे हैं लूटपाट की घटनाएं हो रही हैं और नशे का अवैध कारोबार तेजी से फैल रहा है।
Trending Videos