{"_id":"6a7e12be8a74ca46ae069a3c","slug":"fulfill-your-responsibility-towards-the-nation-in-daily-life-too-dr-namita-rewari-news-c-198-1-rew1001-243602-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"दैनिक जीवन में भी राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी निभाएं: डॉ. नमिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दैनिक जीवन में भी राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी निभाएं: डॉ. नमिता
Fri, 14 Aug 2026 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 14 Aug 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय बावल में तिरंगा यात्रा निकालते विद्यार्थी व शिक्षक। स्रोत : कॉलेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बावल। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालय बावल में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. नमिता ने तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि तिरंगा भारत की आन, बान और शान का प्रतीक है। यह हमें देश की एकता, अखंडता, त्याग और गौरव की निरंतर याद दिलाता है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे केवल राष्ट्रीय पर्वों पर ही नहीं, बल्कि अपने दैनिक जीवन में भी राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा की भावना को आत्मसात करें।
एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी समीर यादव ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान महज एक अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रध्वज और राष्ट्र के प्रति अपने भावनात्मक जुड़ाव को अभिव्यक्त करने का अवसर है। युवा शक्ति राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी ताकत है। विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
विज्ञापन
इस अवसर पर डॉ. इंद्रजीत, डॉ. प्रविंद्र, नीरू बाई सैनी, डॉ. पूजा, डॉ. रूपचंद, डॉ. विवेक भारती सहित महाविद्यालय के सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।