सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Haryana Board topper Deepika honored

Rewari News: हरियाणा बोर्ड की टॉपर दीपिका को किया सम्मानित

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 14 May 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Haryana Board topper Deepika honored
दीपिका को सम्मानित करते मेघवाल उत्थान समिति के पदाधिकारी। स्रोत : समिति
विज्ञापन
रेवाड़ी। मेघवाल उत्थान समिति की ओर से वीरवार को हरियाणा शिक्षा बोर्ड की 12वीं की परीक्षा की टॉपर गांव जाट शायरवास निवासी अशोक मेघवाल की पुत्री दीपिका मेघवाल को सम्मानित किया गया। समिति ने दीपिका को स्मृति चिह्न, फूलमाला और पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। साथ ही छात्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Trending Videos

समिति पदाधिकारियों ने कहा कि बेटियों की शिक्षा से ही समाज आगे बढ़ सकता है। दीपिका ने न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र और मेघवाल समाज का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपिका के चाचा एवं अध्यापक संजय मेघवाल ने बताया कि दीपिका ने 10वीं कक्षा में 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मेरिट में स्थान बनाया था। इसके बाद 12वीं कक्षा में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 500 में से 499 अंक हासिल किए।
इस अवसर पर दीपिका ने कहा कि वह भविष्य में आईएएस अधिकारी बनकर देश सेवा करना चाहती है। कार्यक्रम में संरक्षक वेद प्रकाश एसडीओ, अध्यक्ष सूरजभान मेघवाल और सचिव भूपेंद्र शेखपुर सहित समिति के अन्य सदस्यों ने दीपिका और उसके परिवार को बधाई दी।
समारोह में रिटायर्ड पोस्टमास्टर ओमपाल शेखपुर, प्रिंसिपल तेजपाल रंगा, महेंद्र सिंह झांझरिया, डॉ. गजराज मेघवंशी, सूबेदार मेजर बलबीर सिंह, मास्टर संजय शायरवास, इंस्पेक्टर महिपाल फदनी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed