सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Helpline number released for LPG related complaints

Rewari News: एलपीजी से संबंधित शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 21 Mar 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Helpline number released for LPG related complaints
विज्ञापन
रेवाड़ी। एलपीजी से संबंधित शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर 01274-225214 जारी किया गया। इस नंबर पर कार्यदिवस पर सुबह 10 से शाम 4 बजे तक शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि जिले में घरेलू एलपीजी की सप्लाई सामान्य रूप से जारी है। गैस की कालाबाजारी और अवैध रीफिलिंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
Trending Videos


जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक नितीश कुमार सिंगला ने बताया कि जिला में उपभोक्ता को गैस सिलेंडर के लिए एजेंसियों पर लाइन में लगने की आवश्यकता नहीं है। निर्धारित समय उपरांत गैस बुकिंग होने के बाद गैस एजेंसी द्वारा घरों में ही सिलेंडर की सप्लाई करवाई जा रही है। उन्होंने बताया कि हेल्पलाइन नंबर पर प्राप्त शिकायतों का त्वरित समाधान संबंधित अधिकारियों के माध्यम से सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक ने बताया कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए जिला रेवाड़ी को प्रतिदिन 200 वाणिज्यिक (कामर्शियल) एलपीजी सिलेंडरों का कोटा आवंटित किया गया है। इन सिलेंडरों का वितरण अस्पताल, शैक्षणिक संस्थान (छात्रावास) और विवाह (विशेषकर बेटियों के विवाह के मामलों में) प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।
इन श्रेणियों में आने वाले इच्छुक संस्थान व व्यक्ति निर्धारित प्रारूप में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं, जिसके उपरांत उपलब्धता एवं प्राथमिकता के आधार पर एलपीजी सिलेंडर आवंटित किए जाएंगे।

जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक ने आम जनता से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से गैस एजेंसियों पर न जाएं तथा किसी भी प्रकार की कालाबाजारी या अनियमितता की सूचना तुरंत हेल्पलाइन नंबर पर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed