{"_id":"69d3f8e704ebbca0b90acfbf","slug":"high-mast-lights-will-be-installed-for-the-synthetic-athletic-track-at-the-stadium-rewari-news-c-198-1-rew1001-236326-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: स्टेडियम में सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक के लिए लगेगी हाईमास्ट लाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: स्टेडियम में सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक के लिए लगेगी हाईमास्ट लाइट
विज्ञापन
राव तुलाराम स्टेडियम। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। राव तुलाराम स्टेडियम में सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक के लिए हाईमास्ट लाइट लगाई जाएगी। इस पर करीब 50.52 लाख रुपये खर्च होंगे। पीडब्ल्यूडी की ओर से टेंडर जारी किया गया है। सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक बनाया जा रहा है। खिलाड़ियों को रात के समय भी अभ्यास करने और प्रतियोगिताएं आयोजित करने में सुविधा मिलेगी।
अभी तक स्टेडियम में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था नहीं होने के कारण शाम के बाद खिलाड़ियों को अभ्यास में परेशानी का सामना करना पड़ता है। राव तुलाराम स्टेडियम जिले का प्रमुख खेल परिसर है जहां एथलेटिक्स सहित कई खेलों का अभ्यास कराया जाता है।
वहीं स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक भी अप्रैल के अंत तक तैयार होने की उम्मीद है। ट्रैक के लिए जमीन को समतल किया गया है। सिंथेटिक ट्रैक पर 9.69 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। जिले में उच्चस्तरीय ट्रैक नहीं होने के बाद भी सात वर्षों में जिले के कई खिलाड़ी स्टेट, नेशनल के अलावा पैरा एथलेटिक्स में मेडल प्राप्त कर चुके हैं।
खिलाड़ी सिंथेटिक ट्रैक की मांग कर रहे थे। प्रदेश के गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक, अंबाला, सोनीपत, पानीपत, भिवानी, पंचकूला, यमुनानगर, करनाल, कुरुक्षेत्र, हिसार और जींद के नरवाना में सिंथेटिक ट्रैक बना है।
कार्यवाहक खेल अधिकारी ममता देवी ने बताया कि हाईमास्ट लाइट लगने से खिलाड़ियों को काफी फायदा मिलेगा। इसके साथ ही स्टेडियम में जिला व राज्य स्तर की प्रतियोगिताएं आयोजित करने में भी आसानी होगी।
-- -- -
400 मीटर के सिंथेटिक ट्रैक में 8 लेन होगी
सिंथेटिक ट्रैक पर दौड़, लॉन्ग जंप, हाई जंप, गोला फेंक व भाला फेंक सहित 100 मीटर से लेकर 10 हजार मीटर तक की दौड़ हो सकेंगी। पुरुषों की 24 और महिलाओं की 23 विधाएं कराई जा सकती हैं। खिलाड़ी बारिश में भी अभ्यास कर सकेंगे। जिला मुख्यालय पर बन रहे 400 मीटर के सिंथेटिक ट्रैक में 8 लेन होंगी। इस ट्रैक को 1 लेन की चौड़ाई 122 मीटर से 1.5 मीटर के करीब होगी।
Trending Videos