{"_id":"6a7a1c1ea420b3a97f0409c4","slug":"human-chain-formed-at-government-college-pledge-taken-to-honor-the-tricolour-rewari-news-c-198-1-rew1001-243405-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: राजकीय महाविद्यालय में बनाई मानव श्रृंखला, तिरंगे के सम्मान का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: राजकीय महाविद्यालय में बनाई मानव श्रृंखला, तिरंगे के सम्मान का लिया संकल्प
Tue, 11 Aug 2026 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 11 Aug 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय में बनाई मानव श्रृंखला। स्रोत : कॉलेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोसली। राजकीय महाविद्यालय नाहड़ में हर घर तिरंगा अभियान के तहत सोमवार को मानव श्रृंखला इंडिया 79 बनाई गई। यह कार्यक्रम 17 अगस्त तक चलने वाले अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सुषमा यादव की अध्यक्षता में हुआ।
एनएसएस इकाई-1 के प्रभारी अनिकेत, इकाई-2 की प्रभारी डॉ. प्रियंका कुमारी और एनसीसी प्रभारी डॉ. अमित कुमार के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में महाविद्यालय के स्टाफ सदस्यों, स्वयंसेवकों, कैडेट्स और विद्यार्थियों ने भाग लिया। मानव श्रृंखला के माध्यम से विद्यार्थियों ने तिरंगे के सम्मान और राष्ट्र के प्रति समर्पण का संदेश दिया।
इस दौरान विद्यार्थियों ने संकल्प लिया कि वे हमेशा राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करेंगे।