{"_id":"69e67039e99944886d0ae1ea","slug":"instructions-to-ensure-health-check-up-of-children-in-schools-rewari-news-c-198-1-rew1001-237111-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: स्कूलों में बच्चों की स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: स्कूलों में बच्चों की स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित करने के निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। डीसी अभिषेक मीणा ने लघु सचिवालय सभागार में एनीमिया मुक्त के क्रियान्वयन के संबंध में समीक्षा बैठक ली। डीसी ने अधिकारियों को कहा कि आरबीएसके के तहत सभी सरकारी व निजी विद्यालयों में अनिवार्य रूप से सभी विद्यार्थियों की स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जांच करवाई जाए।
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की जिला अधिकारी मीनाक्षी ने बताया कि जिला में आरबीएसके की टीम द्वारा निरंतर आंगनबाड़ी केंद्रों व स्कूलों में जन्म से 18 वर्ष तक के बच्चों की स्क्रीनिंग करती है।
उनकी टीम द्वारा बच्चों में जन्मजात दोष, कमियां, बीमारियां और विकास में देरी जैसी समस्याओं की शीघ्र पहचान कर निशुल्क उपचार करवाया जाता है। उन्होंने बताया कि जिला के नागरिक अस्पताल में बनाए गए डीईआईसी कमरा नंबर 13 में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम द्वारा बच्चों की संपूर्ण स्वास्थ्य जांच की जाती है।
योजना के तहत बच्चों की स्क्रीनिंग संबंधी जानकारी लेने के लिए फोन नंबर 7988636963 पर संपर्क कर सकते है।
किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाता है वैक्सीनेशन
रेवाड़ी। डीसी अभिषेक मीणा ने एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान की समीक्षा करते हुए लक्ष्य को जल्द पूरा करने को लेकर दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य 14 से 15 वर्ष की किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षित करना है।
उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत किशोरियों (आयु 14 से 15 वर्ष) को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए यह टीका लगाया जा रहा है। डीसी ने शिक्षा विभाग और पंचायत विभाग को निर्देश दिए कि वे स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर जल्द से जल्द एचपीवी अभियान का लक्ष्य पूरा करें।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X